एक्सप्लोरर

जेडे हत्याकांड: मुंबई की विशेष मकोका अदालत आज सुनाएगी फैसला, छोटा राजन का क्या होगा?

हत्या के वक्त जेडे अपनी मोटरसाईकिल पर सवार थे. काफी देर से पीछा कर रहे शूटरों ने पीछे से उनपर हमला किया.

नई दिल्ली: मुंबई में सात साल पुराने पत्रकार जेडे हत्याकांड में विशेष मकोका अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. फैसला सुबह 11 बजे के बाद कभी भी आज सकता है. 2011 में मुंबई के पवई इलाके में अंग्रेजी अखबार मिड डे के लिये काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ज्योति डे की अंडरवर्ल्ड के शूटरों ने 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी.

जेडे हत्याकांड 11 जून 2011 की दोपहर मुंबई के पवई इलाके में अंग्रेजी अखबार मिड डे के लिये काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार ज्योति डे की 5 गोलियां मारकर अंडरवर्ल्ड के शूटरों ने हत्या कर दी. हत्या के वक्त जेडे अपनी मोटरसाईकिल पर सवार थे. काफी देर से पीछा कर रहे शूटरों ने पीछे से उनपर हमला किया. पास ही के हीरानंदानी अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मुंबई पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरू की और जल्द ही जेडे पर गोलियां बरसाने वाले शूटरों को गिरफ्तार कर लिया.

छोटा राजन ने शक की बिनाह पर जेडे की हत्या करवाई तहकीकात आगे बढने पर मुंबई पुलिस ने पाया कि अंडरवर्लड डॉन छोटा राजन ने शक की बिनाह पर जेडे की हत्या करवाई थी. राजन को शक हो गया था कि जेडे उसके दुश्मन दाऊद इब्राहिम से मिल गये हैं. इस वजह से वे अपने अखबार में छोटा राजन के खिलाफ खबरें लिख रहे थे. राजन को ये भी शक था कि उसे मरवाने के लिये जेडे डी कंपनी की मदद कर रहे हैं क्योंकि जेडे को लंदन और फिलीपिंस में मिलने के लिये बुलाया गया था.

जेडे मुंबई अंडरवर्ल्ड पर लिख रहे थे किताबें जीरो डायल जेडे की लिखी हुई किताब है. उसे मिलाकर जेडे मुंबई अंडरवर्ल्ड पर 2 किताबें लिख चुके थे. जेडे अपनी तीसरी किताब छोटाराजन पर लिख रहे थे. इस किताब में वे छोटा राजन की जिंदगी के हर पक्ष को पेश करना चाहते थे. छोटा राजन पर रिसर्च के लिए वे कई लोगों से मिले जिनमें छोटा राजन के दुश्मन डी कंपनी के लोग भी शामिल थे. बस इसी बात ने राजन के कान खड़े कर दिए. राजन को लगने लगा डे दाऊद गिरोह के लिए काम करने लगे हैं.)

चिंदी- फ्राम रेग्स टू रिचेस जो किताब जेडे लिख रहे थे उसका नाम था चिंदी- फ्राम रेग्स टू रिचेस, जिसमें कि छोटा राजन की एक मामूली डॉन से बडे अंडरवर्लड डॉन बनने तक की कहानी थी. पुलिस के मुताबिक छोटा राजन के मन में जेडे के प्रति नफरत पैदा करने के लिये एक अन्य पत्रकार जिगना वोरा ने भी अहम भूमिका निभाई. जिगना ने ही राजन को जेडे से जुडी जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि जिगना को जेडे की हत्या की साजिश की जानकारी थी और इसीलिये उसको भी इस मामले में आरोपी बनाया गया.

मामले में कुल 13 आरोपी हमले के बाद खुद को छोटा राजन बतानेवाले शख्स ने मुम्बई के कुछ पत्रकारों को फोन भी किया और जेडे की हत्या की जिम्मेदारी ली. राजन कहना था कि जेडे को मारकर उसने गलती की है लेकिन जेडे के खिलाफ उसके कान भरे गए थे. जिगना वोरा की दलील है कि वो बेगुनाह है. जेडे हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका नहीं है. पुलिस ने जांच में अपनी कमजोरी छिपाने के लिये उसे आरोपी बना दिया. इस पूरे मामले में छोटा राजन, शूटर सतीश थंगप्पन, पत्रकार जिगना वोरा समेत कुल 13 आरोपी थे, जिनमें एक आरोपी विनोद असरानी की मुकदमे के दौरान मौत हो गई. नयन सिंह भिष्ट नाम का एक आरोपी अब भी फरार है.

छोटा राजन से नहीं मिला पूछताछ का मौका जेडे मर्डर केस की शुरुआती जांच मुम्बई पुलिस ने की और शूटरों समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन जब छोटा राजन को इंडोनेशिया से पकड़ कर भारत लाया गया तब मुम्बई पुलिस को उससे पूछताछ का मौका ही नही मिला. महाराष्ट्र सरकार ने जेडे मर्डर केस समेत छोटा राजन के खिलाफ दर्ज करीब 70 मामले सीबीआई को सौंप दिए. मुकदमे के दौरान कुछ गवाह अपने बयान से मुकर गये तो कुछ अदालत में पेश ही नहीं हुए. बचाव पक्ष का कहना है कि सीबीआई का मामला कमजोर है और कई आरोपी निर्दोष छोड़ दिये जायेंगे.

जे डे के परिवार में उनकी पत्नी, मां और छोटी बहन थीं. पिछले साल ही उनकी मां इस उम्मीद के साथ गुजर गयीं की उनके बेटे को इंसाफ मिलेगा. इस सवाल का जवाब विशेष मकोका कोर्ट के आदेश में ही मिल सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget