एक्सप्लोरर

Mumbai: नौकरी जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, सायबर सेल पुलिस ने इस तरह से बचाई जान

Mumbai: मुंबई पुलिस की सायबर सेल ने एक 30 साल के शख़्स की जान बचाई है. ये शख़्स आत्महत्या करने जा रहा था जिसकी उस शख़्स ने ट्विटर पर जानकारी साझा की थी.

Mumbai: मुंबई पुलिस की सायबर सेल ने एक 30 साल के शख़्स की जान बचाई है. ये शख़्स आत्महत्या करने जा रहा था जिसकी उस शख़्स ने ट्विटर पर जानकारी साझा की थी. सायबर सेल की DCP रश्मि करंडिकर ने ABP न्यूज़ को बताया कि लॉकडाउन के चलते उस शख़्स ने अपनी नौकरी गंवा दी थी इसके अलावा उस पर 37 हज़ार रुपए का कर्ज़ा भी था. इन सबसे परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की सोच ली थी और उसने अपना सुसाइड नोट ट्विट किया था.

नौकरी जाने की वजह से खुदकुशी की कोशिश

सायबर सेल की DCP रश्मि करंडिकर ने बताया कि मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने जब यह ट्विट पढ़ा वैसे ही सायबर पुलिस को इस बात की जानकारी दी, सायबर पुलिस ने तुरंत ट्विटर के माध्यम से उसका पता लगाया और फ़ोन नंबर निकाला. जानकारी के मुताबिक़ वो विरार के चंदनसार इलाक़े का रहने वाला है और उसका फ़ोन नंबर भी मिला जिसके बाद टीम ने उसे फ़ोन पर समझाना शुरू किया और इसी के साथ साथ दूसरी टीम ने विरार पुलिस से सम्पर्क किया और उन्हें इसका पता दिया. जब तक सायबर सेल की टीम उसे समझा बुझा रहे थे तब तक पुलिस की टीम उसके घर पहुंच गई और फिर उसे बचाया गया. बाद में उसकी काउंसलिंग भी गई.

कंपनी ने किया ब्लैकलिस्ट

पुलिस के साथ बातचीत में उसने बताया कि वो अंधेरी MIDC में स्थित एक कंपनी में काम करता है और घर का रेंट और दूसरे ख़र्चों के लिए उसने कंपनी के अकाउंट से 37 हज़ार रुपए निकाल लिए थे. जिसके बाद कंपनी ने उसकी अक्टूबर महीने के पगार से दूसरे इंसेंटिव रोक लिए थे. पुलिस को उसने आगे बताया कि मैंने कंपनी को चेक दिया है और वे लोग उसे डिपोज़िट करने वाले हैं और ऐसा हुआ तो चेक बाउंस हो जाएगा और वे लोग मेरे ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवाएंगे. जिसके बाद मुझे जेल जाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: 

Malegaon Blast Case: NIA कोर्ट में गवाही से पलटा 15वां गवाह, किया ये दावा

आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं

पीड़ित ने बताया कि अगर उसे एक बार नौकरी मिल गई तो वो उस कंपनी के सारे पैसे लौटा देगा. कंपनी में उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया है इस वजह से नौकरी नहीं मिल रही है. आत्महत्या करने के अलावा मेरे पास दूसरा विकल्प नहीं था. करंडिकर ने बताया कि इस साल हमने क़रीबन 29 लोगों की इसी तरह से जान बचाई जो लोग किसी ना किसी वजह से परेशान थे और आत्महत्या करने की तैयारी में थे. उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और ऐसा ना करें.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget