एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद और गहराया, मुंबई में मस्जिद के पास MNS कार्यकर्ताओं ने बजाई हनुमान चालीसा

Hanuman Chalisa: मुंबई और ठाणे शहर में कुछ MNS कार्यकर्ताओं ने इंदिरा नगर इलाके में एक स्थान पर लाउडस्पीकर (Loudspeaker) पर हनुमान चालीसा बजाई.

Maharashtra Loudspeaker Row: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद काफी गहरा गया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह मुंबई के चारकोप इलाके में एक मस्जिद के पास लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) बजाई. मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ( Raj Thackeray) ने एक दिन पहले ही लाउडस्पीकर में ‘अजान’ बजाने के विरोध में धार्मिक भजन बजाने का आह्वान किया था. एक वीडियो में पार्टी का झंडा पकड़े एक MNS कार्यकर्ता यहां एक ऊंची इमारत से लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाता नजर आया. वीडियो में एक मस्जिद के लाउडस्पीकर से ‘अजान’ की आवाज भी हल्की-हल्की सुनाई दे रही थी.

अजान के विरोध में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा

उधर, ठाणे शहर में, कुछ MNS कार्यकर्ताओं ने इंदिरा नगर इलाके में एक स्थान पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई, जबकि इस इलाके में कोई मस्जिद नहीं है. राज ठाकरे ने उनके खिलाफ नोटिस जारी होने के बावजूद मंगलवार को एक पत्र में लोगों से आग्रह किया था कि वे बुधवार को जहां भी लाउडस्पीकर पर ‘‘अजान सुनें, वहां वे लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजायें. पत्र में उन्होंने लोगों से अजान की आवाज सुनने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को भी कहा था.

ये भी पढ़ें:

Loudspeaker Row: विवादों के बीच जिद पर अड़े राज ठाकरे, बोले- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटने तक बजाएंगे हनुमान चालीसा

लाउडस्पीकर विवाद बढ़ने के बाद पुलिस सतर्क

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि मैं सभी हिंदुओं से अपील करता हूं कि चार मई को अगर आप कहीं लाउडस्पीकर में अजान सुनते हैं, तो उसी इलाके में लाउडस्पीकर में हनुमान चालीसा बजायें. तभी उन्हें इन लाउडस्पीकर से उत्पन्न होने वाली बाधा का एहसास होगा. इस बीच, पुलिस ने पहले ही मुंबई और राज्य के कई अन्य हिस्सों में सुरक्षा कड़ी कर दी है, खासकर जहां MNS की पकड़ मजबूत है. फिलहाल पुलिस ने विवाद बढ़ता देख कई शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें:

Hanuman Chalisa Row: नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को राहत, सेशन्स कोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज; जानें क्या कहा
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
Embed widget