एक्सप्लोरर

ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक! होली खेलने को लेकर क्या कहता है इस्लाम?

Holi 2025: मथुरा के साधु-संतों ने मांग की है कि ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री पर महाकुंभ की तरह रोक लगाई जाए. संतों की इस मांग का बीजेपी और वीएचपी ने समर्थन किया है.

Muslim Entry Ban Demand in Braj Holi: प्रयागराज महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री बैन के बाद अब ब्रज की होली को लेकर नई मांग उठाई जा रही है. मथुरा के संतों ने ब्रज की होली में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि यह सनातन के खिलाफ साजिश है. जब संतों की ओर से होली को लेकर ऐसी मांग की गई है, तब सवाल उठता है कि होली खेलने को लेकर आखिर इस्लाम क्या कहता है?

मथुरा के संतों की इस मांग को समाजवादी पार्टी ने बीजेपी-आरएसएस से जोड़ दिया है. जबकि बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद ने साधु-संतों की मांग का समर्थन किया है. बिहार में बीजेपी के एक विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जिनके मदरसों में पढ़ाया जाता है कि चेहरे पर रंग लग जाने से अल्लाह दंड देगा, उन्हें रंगों के त्योहार में नहीं जाना चाहिए. वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जिहादी मानसिकता से बचने की जरूरत है. 

मुस्लिम धर्मगुरु भी होली पर नहीं हैं एकमत

होली खेलने को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु भी एकमत नहीं हैं. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की ओर से ब्रज की होली में मुस्लिमों के बैन को असंवैधानिक बताया जा रहा है. वहीं ऑल इंडिया इमाम ऐसोसिएशन का कहना है कि इस्लाम में तो होली वैसे भी जायज नहीं है. इसलिए मुस्लिमों को ब्रज की होली में नहीं जाना चाहिए. 

होली खेलने पर क्या कहता है इस्लाम? 

वैसे तो इस्लाम में कोई भी त्योहार या परंपरा शरीयत के नियमों के आधार पर होती है. इस्लाम में गैर-इस्लामिक धार्मिक परंपराओं में भाग लेने को लेकर विद्वानों के अलग-अलग मत हैं, लेकिन आमतौर पर मुस्लिम विद्वान यह सलाह देते हैं कि मुसलमानों को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए जो किसी अन्य धर्म की धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी हों. हां, मुसलमान अपने गैर-मुस्लिम दोस्तों और पड़ोसियों को उनके त्योहारों पर शुभकामनाएं दे सकते हैं, लेकिन ऐसे त्योहारों को धार्मिक रूप से मनाने से बचने की सलाह दी जाती है. वैसे भी शरीयत में शरीर पर रंग लगाने का कोई विवरण नहीं मिलता. वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि अगर होली सिर्फ एक रंगों का खेल होता और इसका धार्मिक महत्व नहीं होता तो इसे एक सामान्य मनोरंजन के रूप में देखा जा सकता था. चूंकि यह एक धार्मिक त्योहार है, इसलिए इसमें शामिल होने से बचना चाहिए.

प्रयागराज महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री थी बैन

इससे पहले यूपी की योगी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन लगा दिया था. सीएम योगी ने कहा था कि जिनके मन में देश और भारतीयता के प्रति, सनातन परंपरा के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव है, वो यहां पर आएं. उन्होंने ये भी कहा कि यहां कोई भी आ सकता है. ये ऐसी जगह है जहां जाति-पंथ की दीवारें खत्म हो जाती हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
Fatty Liver Disease: लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
किन-किन देशों से हथियार खरीदता है अफगानिस्तान, क्या वह पाकिस्तान पर पड़ सकता है भारी?
किन-किन देशों से हथियार खरीदता है अफगानिस्तान, क्या वह पाकिस्तान पर पड़ सकता है भारी?
Embed widget