एक्सप्लोरर

मैसूर गैंगरेप: विपक्ष ने BJP सरकार को घेरा, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया- सूत्र

मेडिकल की छात्रा अपने दोस्त के साथ मंगलवार शाम को चामुंडी पहाड़ियों की ओर जा रही थी, तभी कम से कम चार लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट करने के बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया.

मैसूर गैंगरेप: कर्नाटक के मौसूर में मेडिकल की छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप मामले ने राज्य में खलबली मचा दी है. सूत्रों को मुताबिक पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, इस घटना के बाद विपक्ष राज्य की सत्ता पर आसीन बीजेपी पर हमलावर है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा है कि सरकार को इस घटना के बाद अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

कुछ आरोपी लड़की के कॉलेज के ही- सूत्र

सूत्रों का कहना है कि इस घटना को लेकर मैसूर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. तीनों आरोपी मैसूर के रहने वाले हैं. वहीं, इनके गिरोह में तीन और लोगों को पता लगाया जा रहा है. बड़ी बात यह है कि आरोपियों में से कुछ उसी कॉलेज के हैं, जहां लड़की पढ़ रही है.

हालांकि अभी भी लड़की पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं है. फिलहाल लड़की के माता-पिता उसे गृहनगर ले जाने की योजना बना रहे हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोयंबटूर से पांच लोगों को लाया जा रहा है.

वहीं, इस घटना के बाद विश्वविद्यालय ने कुक्कराहल्ली झील क्षेत्र में शाम 6.30 बजे के बाद किसी को भी जाने नहीं देने का आदेश जारी किया है.

विपक्ष ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

घटना के बाद जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा है, ‘’सरकार को ऐसी (बलात्कार) घटनाओं के प्रति गंभीर होना चाहिए. इस तरह की घटनाओं में गंभीर कार्रवाई की जानी चाहिए जैसा कि आंध्र प्रदेश में किया गया था. खुले, सुनसान जगहों पर युवाओं को शराब पीने की इजाजत देने में राज्य सरकार की गलती है.’’

वहीं, इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद इस मामले की जांच की निगरानी करेंगे. सीएम बसवराज ने कहा, ‘’डीजीपी मैसूर जा रहे हैं. मैंने उन्हें जांच की निगरानी करने और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दिया है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच दल गठित कर दिए गए हैं और तेजी से जांच हो रही है. बोम्मई ने कहा कि उन्होंने पुलिस को उनके पास सीधे जांच रिपोर्ट भेजने को कहा है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मेडिकल की छात्रा अपने दोस्त के साथ मंगलवार शाम को चामुंडी पहाड़ियों की ओर जा रही थी, तभी कम से कम चार लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट करने के बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर एक वीडियो भी बनाया और तीन लाख रुपये न देने पर इसे सार्वजनिक करने की धमकी दी.

जब लड़की और उसके दोस्त ने रकम देने में असमर्थता जतायी तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की. बाद में लड़की को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने घटना के बारे में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें-

काबुल ब्लास्ट के बाद ISIS पर अमेरिका का हमला, अफगानिस्तान के ठिकानों पर ड्रोन से की बमबारी

आज जलियांवाला बाग का नया परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी, संग्रहालय दीर्घाओं का भी होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
US-Israel Attack Iran: 'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
'अमेरिका भारत-चीन की तरक्की को रोकना...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा?
पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
होली में भीग गया फोन और अब ऑन नहीं हो रहा? तो तुरंत करें ये काम
Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
सावधान! अक्सर 'साइलेंट' होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Embed widget