एक्सप्लोरर

'हरियाणा को करता हूं नमन', चुनावी नतीजों के बाद PM नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन, J&K पर कही ये बात

PM Modi On Haryana Result: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद पीेम मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है. वह बोले कि भाजपा को फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा को नमन करता हूं.

PM Modi On haryana Victory: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं. यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है. मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है. इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है.

जम्मू-कश्मीर के हर व्यक्ति की सराहना की

न केवल हरियाणा बल्कि पीएम ने जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि ये चुनाव बहुत खास रहे हैं. अनुच्छेद 370 और 35(A) हटाए जाने के बाद पहली बार ये चुनाव हुए और इनमें भारी मतदान हुआ, जिससे लोगों का लोकतंत्र में विश्वास दिखा. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए जम्मू-कश्मीर के हर व्यक्ति की सराहना करते हैं. आगे वह बोले, “मुझे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है. मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया और हम पर भरोसा जताया. मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे. मैं अपने कार्यकर्ताओं के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं.”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए कही ये बात 

इसी के साथ-साथ पीएम ने जम्मू-कश्मीर में नेंका के प्रदर्शन को लेकर कहा कि वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में JKNC के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- 'मल्लिकार्जुन खरगे पता दें, वो जलेबी...', हरियाणा के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget