एक्सप्लोरर

Arjun Ram Meghwal: आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में ली एंट्री, चार बार बने सांसद, जानिए कितनी है अर्जुन राम मेघवाल की कुल संपत्ति

Narendra Modi Cabinet: अर्जुन राम मेघवाल 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से VRS लेकर राजनीति में आए. बीजेपी ने बीकानेर से टिकट दिया और यहां से जीत दर्ज की. इसके बाद से वह लगातार जीत रहे हैं.

Narendra Modi Oath Taking Ceremony News: पीएम नरेंद्र मोदी के खास माने जाने वाले अर्जुन राम मेघवाल को मोदी ने एक बार फिर से अपनी कैबिनेट में शामिल किया है. अर्जुन राम मेघवाल पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं.

मोदी के दूसरे टर्म में अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्री थे. बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले अर्जुन राम मेघवाल को इस बार भी मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी ही दी है. आइए नजर डालते हैं कितनी है इनकी कुल संपत्ति.

6 लाख रुपये की अचल संपत्ति के मालिक

अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा जमा किया था, उसके मुताबिक, पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है. इनके पास कुल दो करोड़ 28 लाख 7 हजार 657 रुपये की चल संपत्ति है. बात अगर अचल संपत्ति की करें तो मेघवाल के पास 6 लाख रुपये की अचल संपत्ति है. यही नहीं अर्जुन राम मेघवाल के पास विरासत में मिली 4 लाख रुपये की भी अचल संपत्ति है. इनके पास तीन लाख 17 हजार रुपये का सोना और करीब एक लाख रुपये कीमत की चांदी की जूलरी भी है.

2009 में राजनीति में की थी एंट्री

मेघवाल ने अपनी राजनीति की शुरुआत वर्ष 2009 में की. 2009 में वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से वीआरएस लेकर राजनीति में आए. भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर से टिकट दिया और उन्होंने यहां से जीत दर्ज की. इसके बाद से वह लगातार जीत रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरी बार सांसद बनने के बाद उन्हें मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त व कंपनी मामलों के राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री जैसे पद मिले.

धीरे-धीरे बढ़ता गया मोदी सरकार में कद

मेघवाल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से तीसरी बार जीते और एक बार फिर इन्हें मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया. पहले उन्हें भारी उद्योग एवं लोक उद्यम और संसदीय कार्य राज्यमंत्री का प्रभार दिया गया. इसके बाद 2023 में मेघवाल को देश का कानून मंत्री बनाया गया.

ये भी पढ़ें

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आई बड़ी खबर, मल्लिकार्जुन खरगे भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget