एक्सप्लोरर

खतरे में है धरती का चांद! NASA बोला- पृथ्वी से नहीं टकराएगा एस्टेरॉयड 2024 YR4, लेकिन...

Asteroid 2024-YR4: वैज्ञानिकों ने यह भी कहा था कि इस एस्टेरॉयड के अलावा कोई और एस्टेरॉयड धरती से टकराता है तो मुंबई और नागौर समेत अनुमानित प्रभाव क्षेत्र के साथ एक पूरे शहर को नष्ट कर सकता है.

Asteroid 2024-YR4: कुछ हफ्ते पहले ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी कि वर्ष 2032 में एक बड़ा एस्टेरॉयड 2024 YR4 धरती से टकराएगा. साइंटिस्ट इस संभावना को लेकर बड़े चिंतित थे, लेकिन अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बड़ा अपडेट दिया है. नासा के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड की धरती से टकराने की संभावना है लगभग जीरो यानी कि शून्य हो गई है. 

एस्टेरॉयड के धरती से टकराव को लेकर नासा ने हाल ही में नया अपडेट जारी किया है, जिसमें इसके धरती से टकराने के चांसेस लगभग शून्य है, यानी की मात्रा 0.004 फीसदी है. खगोलविदों की ओर से जब एस्टेरॉयड की खोज की गई तब यह कहा जा रहा था कि वर्ष 2032 में यह पृथ्वी से टकरा जाएगा. 

पहले के मुकाबले दूर हो जाएगा एस्टेरॉयड

नासा की जेट प्रोपल्शन लैब ने इस एस्टेरॉयड के रास्ते का गुणा भाग कर लिया है और कहा है कि यह खतरा कम से कम अगली सदी के लिए तो टल गया है. 2024 YR4 पर वैज्ञानिकों ने डेटा जमा किया और उसका विश्लेषण किया, जिसके बाद नासा के केंद्र नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के वैज्ञानिकों ने भविष्य में इस एस्टेरॉयड के रास्ते का पता लगाया है. इस विश्लेषण में वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि 22 दिसंबर, 2032 को इस एस्टेरॉयड की स्थिति पृथ्वी से पहले के मुकाबले और भी ज्यादा दूर हो जाएगी. 

धरती से नहीं चांद से टकरा सकता है एस्टेरॉयड  

नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि भले ही धरती सुरक्षित है, लेकिन 1.7 फीसदी संभावना है कि यह एस्टेरॉयड उसी दिन चंद्रमा से भी टकरा सकता है. भले ही इस क्षुद्र ग्रह से धरती को खतरा नहीं है, लेकिन नासा लगातार इसकी निगरानी कर रहा है. इसके अलावा जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए मार्च के महीने में इसका निरीक्षण किया जाना है, जिससे इसकी संरचना और आकार के बारे में अधिक डिटेल मिल सके. 

फुटबॉल मैदान के आकार का है एस्टेरॉयड 

एस्टेरॉयड के बारे में अब तक जो जानकारी मिली है, उससे यह पता चला है कि यह लगभग एक फुटबॉल मैदान के आकार का है, जो अंतरिक्ष में घूम रहा था. एक समय ऐसा आया था, जब इसकी पृथ्वी से टकराने की संभावना 3.01 फीसदी पहुंच गई थी. शुरुआती जानकारी में यह सामने आया था कि यह मुंबई और नाइजीरिया के लागोस समिति बड़े महानगरीय क्षेत्र में हवा में टकरा सकता है, या विस्फोट कर सकता है.

मुंबई में हो सकता है टकराव का असर

वैज्ञानिकों ने यह भी कहा था कि इस क्षुद्र ग्रह के अलावा कोई और एस्टेरॉयड धरती से टकराता है तो मुंबई और नागौर समेत अनुमानित प्रभाव क्षेत्र के साथ एक पूरे शहर को नष्ट कर सकता है. नासा के नेविगेशन इंजीनियर डेविड फर्नोचिया ने बताया कि जब किसी एस्टेरॉयड की खोज की जाती है तो पहले उसका रास्ता तय नहीं होता. अधिक रिसर्च करने के बाद ही इसका मार्ग पता चलता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका का भारत की 4 कंपनियों पर बड़ा एक्शन! लगाया बैन, जानें ईरान से इसका क्या है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget