एक्सप्लोरर

National Farmers Day: इस बार किसान आंदोलन के बीच मनाया जाएगा ‘किसान दिवस’, जानिए इसके बारे में सबकुछ

किसान दिवस हर साल 23 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्मदिन पर मनाया जाता है. चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे.एक तरफ आज पूरा देश ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ मना रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन ने एलान किया है कि आज हम एक टाइम का खाना नहीं खाएंगे.

National Farmers Day: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 28 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच एक तरफ आज पूरा देश ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ मना रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन ने एलान किया है कि आज हम एक टाइम का खाना नहीं खाएंगे. किसान संगठनों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह आज दोपहर का भोजन न पकाएं. किसान दिवस हर साल 23 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जन्मदिन पर मनाया जाता है.

चरण सिंह ने संसद में की थी किसानों की आवाज बुलंद

भारत के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए चरण सिंह ने काफी काम किए थे. चौधरी चरण सिंह देश के ऐसे किसान नेता थे, जिन्होंने देश की संसद में किसानों के लिए आवाज बुलंद की थी. यही कारण है कि सरकार ने साल 2001 में उनके जन्मदिवस को ‘राष्‍ट्रीय किसान दिवस’ के रूप में मनाने का एलान किया. चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे.

National Farmers Day: इस बार किसान आंदोलन के बीच मनाया जाएगा ‘किसान दिवस’, जानिए इसके बारे में सबकुछ

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को पश्चिमी यूपी के हापुड़ में हुआ था. उनके पिता का नाम चौधरी मीर सिंह था. वे छेटे ही थे जब उनका परिवार जानी इलाके में जाकर बस गया था. उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से पढाई की और फिर गाजियाबाद में कुछ वक्त के लिए वकालत भी की. वे गांधी जी से काफी प्रभावित थे.

यूपी के सीएम भी रहे चौधरी चरण सिंह

उन्होंने गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी बनाई और जब गांधी जी ने नमक बनाने के लिए डांडी मार्च निकाला तब चरण सिंह ने भी हिंडन में नमक कानून को तोड़ा. इसके लिए उन्हें छह महीने की जेल हुई लेकिन जेल से निकलते ही वह फिर से देश सेवा में लग गए.

वे यूपी के सीएम भी रहे और इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किए. उनकी बदौलत ही किसान सही मायनों में स्वतंत्र हो सका. उन्होंने जमींदारी उन्मूलन किया और किसानों के हित के लिए लेखपाल पद बनाया. बाद में वे उपप्रधानमंत्री बने और फिर प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा की.

इस साल अलग है ये किसान दिवस

इस साल किसान तमाम विरोध प्रदर्शनों के बीच ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ मनाएंगे. नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान यूनियन आगे की बातचीत के लिए केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर फैसला आज लेंगे. आज सुबह 11 बजे सिंघु बॉर्डर पर एक बार फिर से बैठक होगी. इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक भी होगी. ये बैठक सुबह 10.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुरु होगी. बैठक में किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की संभावना है.

यह भी पढ़ें-

New Coronavirus Strain: ब्रिटेन से आए 20 यात्री कोरोना से संक्रमित, सरकार ने जारी की सख्त SOP

जानिए देश में कितने फीसदी ग्रामीण कोरोना वैक्सीन के लिए पैसे खर्च करने को तैयार हैं?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया
ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया
Assembly Election 2026: घर बैठे वोट डालेंगे 2.3 लाख से ज्यादा मतदाता: EC की ‘होम वोटिंग’ सुविधा शुरू, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ी राहत
घर बैठे वोट डालेंगे 2.3 लाख से ज्यादा मतदाता: EC की ‘होम वोटिंग’ सुविधा शुरू, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ी राहत
केरलम के CM पिनराई विजयन ने FCRA में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधानों पर जताई चिंता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
केरलम के CM पिनराई विजयन ने FCRA में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधानों पर जताई चिंता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?
1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

वीडियोज

Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Embed widget