एक्सप्लोरर

INS विक्रांत पर 6 मार्च से शुरू होगी नौसेना कमांडर्स की बैठक, रक्षामंत्री करेंगे संबोधित

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, "बैठक के पहले दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे. इस बैठक में बल में नाविकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना पर अपडेट रहेंगे."

Naval Commanders Conference: इस साल नौसेना कमांडरों के सम्मेलन सोमवार (6 मार्च) से शुरू होने जा रहा है. नौसेना कमांडर्स की यह बैठक INS विक्रांत पर होने जा रही है. ये पहली बार है जब कमांडर्स की ये बैठक समुद्र के बीच होने वाली है. पांच दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में पहले दिन नेवी के टॉप कमांडर्स को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबोधित करेंगे.

यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों को वह मंच प्रदान करता है जिसमें सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होती है. इसके अलावा यह सम्मलेन नौसेना कमांडरों को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने का भी अवसर देता है. कॉन्फ्रेंस में पिछले छह महीनों के दौरान किए गए ऑपरेशन, लॉजिस्टिक, ट्रेनिंग, मानव संसाधन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. 

अग्निपथ योजना का होगा अपडेट 

नौसेना ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, "नौसेना के शीर्ष अधिकारी नौसेना की महत्वपूर्ण गतिविधियों और पहलों की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श करेंगे." बयान में कहा गया कि इस बैठक में नौसेना में नाविकों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना पर भी अपडेट किया जाएगा. बता दें कि महिला अग्निवीरों के पहले बैच सहित अग्निवीरों का पहला बैच मार्च के अंत तक आईएनएस चिल्का में अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेगा.

राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले दिन नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे. पहले दिन की गतिविधियों के हिस्से के रूप में समुद्र में ऑपरेशनल प्रदर्शन की भी योजना है. बयान में कहा गया, "क्षेत्र में मौजूदा भू-रणनीतिक स्थिति के कारण सम्मेलन का अपना महत्व और प्रासंगिकता है. कमांडर भारत के समुद्री हितों की चुनौतियों से निपटने के लिए नौसेना की तैयारी पर विचार-विमर्श करेंगे." बयान में कहा गया कि नौसेना ने भारत के बढ़ते समुद्री हितों के अनुरूप वर्षों में अपने परिचालन कार्य में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है.

विक्रांत की सर्विस के 6 महीने पूरे

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में आईएनएस विक्रमादित्य पर संयुक्त कमांडर कॉफ्रेन्स को संबोधित किया था. आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल हुए छह महीने बीत चुके हैं, फिलहाल इस पर तैनात होने वाले लड़ाकू विमानों का ट्रायल चल रहा है. इस बैठक के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ भारतीय थलसेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के प्रमुख के बीच एक बैठक होगी. इसमें सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने और तीनों सेनाओं के एकीकरण पर चर्चा होगी. 

ये भी पढ़ें-पूर्वोत्तर के 5 राज्यों की रोमांचक सैर करवाने जा रहा रेलवे, इतना होगा किराया, EMI का भी ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

Israel-Iran War: कतर के दोहा में गिरी ईरान की मिसाइल,लोगों में मचा हड़कंप ! | War Alert On Abp
Dr. Shashi Tharoor : बीजेपी में जाएंगे शशि थरूर ? । Ideas Of India Summit
Priya Agarwal : भाई को याद कर भावुक हो गईं प्रिया अग्रवाल । Ideas Of India Summit
Israel-Iran War: इजरायल के हमलों से कांपा ईरान! हालत खराब! | Israel Attack on Iran | Trump
तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर क्या बोले ABP Network के CEO Sumanta Datt ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget