एक्सप्लोरर

'2047 तक भारतीय नौसेना बन जाएगी आत्मनिर्भर..', नेवी-डे से पहले बोले नौसेना प्रमुख आर हरि कुमार, INS विक्रांत का भी किया जिक्र

Navy Chief आर हरि कुमार ने अग्निपथ स्कीम पर भी बात की. उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 3,000 अग्निवीरों को रिक्रूट किया गया है, जिसमें से 341 महिला नौसैनिक हैं.

Navy Chief On INS Vikrant: नेवी-डे से एक दिन पहले भारतीय नौसेना की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को शनिवार को राजधानी दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमरिल आर हरि कुमार ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आईएनएस विक्रांत की कमीशनिंग को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा आईएनएस विक्रांत का कमीशन देश और नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक घटना है और यह वास्तव में आत्मानिर्भरता का मशाल वाहक है. आर हरि कुमार ने कहा कि बहुत कम देश हैं जिनके पास एक विमानवाहक पोत बनाने की क्षमता है और अब हम विशिष्ट या चुनिंदा बैंड में से एक हैं.

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने आगे कहा, "यह (आईएनएस विक्रांत) हमारे बीच आत्मविश्वास को प्रेरित करता है और यह हमारी स्वदेशी क्षमता का एक चमकदार प्रतीक है. इसने दुनिया में राष्ट्र के कद को बढ़ाने में योगदान दिया है... मुझे यकीन है कि विक्रांत आने वाले वर्षों में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के व्यापक क्षेत्रों में गर्व से तिरंगा फहराएगा."

'2047 तक आत्मनिर्भर नौसेना बन जाएंगे'

नौसेना प्रमुख ने कहा, "हाल की वैश्विक घटनाएं इस बात को रेखांकित करती हैं कि हम अपनी सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं ... सरकार ने हमें आत्मनिर्भर भारत पर बहुत स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं और शीर्ष नेतृत्व के लिए नौसेना की प्रतिबद्धताओं में से एक यह है कि हम 2047 तक आत्मनिर्भर नौसेना बन जाएंगे."

क्यों किया नए ध्वज का अनावरण?

आर हरि कुमार ने कहा कि एक नए नौसेना फ्लैग का अनावरण औपनिवेशिक प्रतीकों और प्रथाओं के अवशेषों को दूर करने या हटाने की सरकार की नीति के अनुरूप था, इसलिए हमने नए ध्वज का अनावरण किया है. नए डिजाइन को हमारे जहाज के ही एक सेलर ने बनाया है. हमने बस उसे सुधारने का काम किया.

'3,000 अग्निवीरों को किया गया रिक्रूट'

नौसेना प्रमुख ने अग्निपथ स्कीम पर भी बात की. उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 3000 अग्निवीरों को रिक्रूट किया गया है, जिसमें से 341 महिला नौसैनिक हैं. आर हरि कुमार ने कहा, "अगले साल हम महिला अधिकारियों को सभी शाखाओं में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में जो आज तक सीमित हैं." उन्होंने ये भी कहा कि पिछले एक साल में नौसेना की जो ऑपरेशन्ल तैयारियों हुई हैं, उस पर भी प्रेजेंटेशन चल रहा है.

'मई-जून तक होगा INS के साथ विमान का एकीकरण'

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने बुधवार को कहा कि नए कमीशन किए गए विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत के साथ विमान का एकीकरण अगले साल मई या जून तक पूरा हो की संभावना है. उन्होंने कहा कि विमान एकीकरण परीक्षण शुरू कर दिया गया है.

उन्होंने ये भी कहा कि पहली चीज जो हमें जांचने की जरूरत है वह विमान लैंडिंग सिस्टम के बारे में है. वे परीक्षण वर्तमान में चल रहे हैं. हम इसे मई तक पूरा करने की उम्मीद करते हैं या मानसून से पहले जून में." एनडीए में महिला कैडेटों के पहले बैच को शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा, "हमारी सेनाएं लैंगिक रूप से तटस्थ हैं, महिलाएं पहले से ही लड़ाकू सेवाएं कर रही हैं. नौसेना सहित बलों में महिला अधिकारी हैं." 

बिपिन रावत का जिक्र

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडमिरल कुमार ने स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा बिपिन रावत ने तीनों सेवाओं के बीच तालमेल बढ़ाने की नींव रखी थी. "सीडीएस जनरल चौहान ने भी इस दिशा में नए सिरे से प्रेरणा प्रदान की. हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि जिस तरह से हम योजना बनाते हैं और संचालित करते हैं उसमें अधिक संयुक्तता, सामंजस्य और बाद में एकीकरण हासिल करें."

ये भी पढ़ें- Gujarat High Court: 33 साल से लंबित पड़े मामले में कोर्ट ने वकील से कहा- बहस करें नहीं तो लगाएंगे 1 लाख का जुर्माना

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफे के विवाद के बीच असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रद्युत बोरदोलोई का किया बचाव, जानें क्या कहा
इस्तीफे के विवाद के बीच असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रद्युत बोरदोलोई का किया बचाव, जानें क्या कहा
Bengaluru Reels: बेंगलुरु में ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से मचा हड़कंप! रील बनाने के चक्कर में पिता को बोरी में किया बंद
बेंगलुरु में ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से मचा हड़कंप! रील बनाने के चक्कर में पिता को बोरी में किया बंद
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के भबानीपुर में दीदी बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, समझें पूरा खेल
पश्चिम बंगाल के भबानीपुर में दीदी बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, समझें पूरा खेल
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं
Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
Embed widget