एक्सप्लोरर

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी एनसीबी

एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की थी. एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला था.

मुंबई: ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह को एनसीबी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की थी. एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला. दोपहर तीन बजे से पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हुई. सूर्यास्त के बाद भारती सिंह को एनसीबी के दफ्तर में पूछताछ के लिए नहीं रोका जा सकता था इसलिए सूर्यास्त से पहले ही गिरफ्तारी दिखा दी गई.

दोनों के घर से 86.5 ग्राम का गांजा बरामद हुआ था

घर से गांजा मिलने के बाद दोनों को एनसीबी ने पहले हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि कल एक ड्रग पैडलर को पकड़ा गया था. उसकी निशानदेही पर आज भारती और हर्ष के घर पर रेड हुई थी. इस रेड में दोनो के घर से 86.5 ग्राम का गांजा बरामद हुआ था. इस बरामदगी के बाद दोनों को एनसीबी के दफ्तर लाया गया था. एनसीबी ने न सिर्फ घर पर बल्कि भारती सिंह के दफ्तर पर भी रेड किया था.

भारती और हर्ष ने गांजा लेने की बात कबूल की- सूत्र

भारती और हर्ष दोनों को अलग-अलग कमरों में बैठाकर पूछताछ की गई. सूत्रों के मुताबिक जब पूछताछ किया गया तो भारती ने ये कबूल किया कि उन्होंने गांजा कंज्यूम किया है. हर्ष भी साथ में गांजा कंज्यूम करते थे.

थोड़ी देर में भारती का होगा मेडिकल

थोड़ी देर बाद भारती को मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा. इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए संभवत: उनकी एनडीपीएस कोर्ट में पेशी होगी. अगर आज रात को संभव नहीं हो पाया तो कल पेशी होगी. महिला टीम भारती सिंह को मेडिकल के लिए लेकर जाएगी और महिला टीम की निगरानी में ही पेशी होगी.

हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है

हर्ष पर भी गिरफ्तार की तलवार लटक रही है. अभी उनसे पूछताछ चल रही है. उनका बयान लिया जा रहा है. लेकिन पूरी संभावना है कि देर रात या आठ बजे के बाद हर्ष की भी गिरफ्तारी हो.

अलग-अलग गाड़ी में पहुंचे थे भारती और हर्ष

हर्ष को एनसीबी की ईको वैन में एनसीबी के दफ्तर लाया गया था. वहीं भारती ने तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही थी, इसलिए उन्हें अपनी निजी कार में आने की इजाजत मिली थी. सूत्रों के मुताबिक, आने के बाद भी भारती को आराम दिया गया फिर उनसे पूछताछ शुरू हुई. उन्होंने बार-बार कहा कि तबीयत ठीक नहीं है लेकिन एनसीबी ने कहा कि आप सहयोग करें.

कभी दो वक्त की रोटी नसीब होना थी मुश्किल, अब करोड़ों की मालकिन हैं Bharti Singh 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Assembly Election 2026: '4 मई बंगाल से TMC गई...', गौरव वल्लभ ने चुनाव तारीखों के ऐलान पर TMC और कांग्रेस पर साधा निशाना
'4 मई बंगाल से TMC गई...', गौरव वल्लभ ने चुनाव तारीखों के ऐलान पर TMC और कांग्रेस पर साधा निशाना
‘देश हित में सरकार का स्टैंड सही, शांति ही...’, हरियाणा में बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
‘देश हित में सरकार का स्टैंड सही, शांति ही...’, हरियाणा में बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले
हैदराबाद के LB स्टेडियम में दावत-ए-इफ्तार, CM रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी एक साथ हुए शामिल
हैदराबाद के LB स्टेडियम में दावत-ए-इफ्तार, CM रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी एक साथ हुए शामिल
Telangana: ‘ये सरकार आपकी, मैं आपका भाई...’, इफ्तार में CM रेवंत रेड्डी का भावुक संबोधन, जानें क्या-क्या कहा
‘ये सरकार आपकी, मैं आपका भाई...’, इफ्तार में CM रेवंत रेड्डी का भावुक संबोधन, जानें क्या-क्या कहा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress
Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: 'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'खामेनेई की तरह शहादत मंजूर पर समझौता नहीं', बाराबंकी में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
AIMIM नेता अख्तरुल ईमान के साथ तेजस्वी यादव ने किया इफ्तार, राज्यसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Video: गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
गैस या फिर इंडक्शन, किस पर खाना बनाना है सस्ता, वायरल वीडियो ने दूर किए सारे शक, यूजर्स हैरान
Embed widget