एक्सप्लोरर

NCRB Report: देश में अपहरण के 1 लाख से अधिक मामले, जानें किस राज्य में हुए सबसे ज्यादा सुसाइड

NCRB Report: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) आंकड़ों के अनुसार 2022 में देश में अपहरण के 1,07,588 मामले दर्ज किए गए. वहीं इस दौरान 1,70,924 आत्महत्या के मामले आए हैं.

NCRB Report: भारत में वर्ष 2022 में अपहरण के एक लाख से अधिक मामले दर्ज किये गए हैं. इस मामले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पहले स्थान पर रहा. एनसीआरबी के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. 

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, देश में अपहरण के हर दिन औसतन 294 से अधिक, जबकि हर घंटे 12 से ज्यादा मामले दर्ज किये गये. एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में देश में प्रति एक लाख आबादी पर अपराध की औसत दर 7.8 थी, जबकि ऐसे अपराधों में आरोप पत्र दायर करने की दर 36.4 थी. 

कहां कितने मामले आए?
केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी के अनुसार, 2022 में देश में अपहरण के 1,07,588 मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,01,707 और 2020 में 84,805 था.  एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 2022 में अपहरण की 5,641, 2021 में 5,527 और 2020 में 4,062 एफआईआर दर्ज की गईं. उत्तर प्रदेश में 2022 में अपहरण के सबसे अधिक 16,262 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 में 14,554 और 2020 में 12,913 थे.

आत्महत्या के कहां सबसे ज्यादा मामले आए?
एनसीआरबी. की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि सिक्किम में आत्महत्या की दर देश में सर्वाधिक है. रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम में प्रति एक लाख आबादी पर आत्महत्या की दर 43.1 प्रतिशत दर्ज की गई, इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप में 42.8 प्रतिशत, पुडुचेरी में 29.7 प्रतिशत, केरल में 28.5 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 28.2 प्रतिशत है. 

देश में कितने लोगों ने आत्महत्या की?
देशभर में 2022 में कुल 1,70,924 आत्महत्याओं के साथ राष्ट्रीय औसत दर 12.4 प्रतिशत रही.  रिपोर्ट के अनुसार, सिक्किम में 2022 में आत्महत्या के 293 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 की तुलना में 27 अधिक हैं और आत्महत्या दर में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

सिक्किम में कुल 226 पुरुषों और 67 महिलाओं ने आत्महत्या की. पिछले साल राज्य में इन घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी (83 आत्महत्याएं) रही. साल 2011 की जनगणना के अनुसार, सिक्किम की जनसंख्या 6.10 लाख से अधिक है. 

इससे पूर्व के दो वर्षों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आत्महत्या दर सबसे अधिक रही थी. इसके बाद सिक्किम का स्थान आता था।

ये भी पढ़ें-NCRB Report Delhi: दिल्ली में एक साल के अंदर करीब 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज, साइबर क्राइम में दोगुने की बढ़ोतरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
Iran-Israel Conflict: जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर
Iran-Israel Conflict: जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Iran Attacks: चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
चीन ने ईरान को दीं मिसाइलें, जिनका जंग में इस्तेमाल कर रहा मुस्लिम मुल्क, जानें क्या है सच?
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
'होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं', बोले- CM योगी आदित्यनाथ
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
O Romeo Box Office Day 18: तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
तीसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
अली खामेनेई की मौत पर कश्मीर में बवाल, महबूबा मुफ्ती ने किया महिलाओं को रिहा करने का आग्रह
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
भोजपुरिया माटी ही अलग है... दुबई में बम गिरा तो डरने की जगह कमेंट्री करने लगे बिहारी, वीडियो वायरल
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
बिना UAN नंबर के कैसे पता लगा सकते हैं PF बैलेंस? जान लीजिए तरीका
Embed widget