एक्सप्लोरर

Opposition Front: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी फ्रंट बनाने की कोशिश को लगा पलीता, कांग्रेस खफा

NDA Vs UPA: राष्ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में भी विपक्ष में दरार साफ दिख रही है. सत्तापक्ष अब आनेवाले 2024 के आम चुनाव की तैयारियां करने में जुट गई है तो वहीं विपक्ष खुद में ही उलझा है.

NDA Vs UPA: अगर नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government)के ख़िलाफ़ कांग्रेस (Congress)और तमाम विपक्षी पार्टियां एक साझा विपक्षी फ्रंट (Opposition) बनाने की कोई कोशिश कर रही थी तो राष्ट्रपति (Presidential Election) और उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential Election)ने उस कोशिश में पलीता लगा दिया है और विपक्षी पार्टियों को सबसे ज़्यादा झटका लगा है. अबतक विपक्षी एकता का झंडा उठाए चल रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (West Bengal CM)और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी (Mamta Banerjee)से. 

ममता के ऐलान ने विपक्ष को किया परेशान

अब इसे संयोग कहें या कुछ और, लेकिन जिस दिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए वोटिंग की मतगणना चल रही थी ठीक उसी दिन ममता बनर्जी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में तटस्थ रहने का फ़ैसला किया. दूसरे शब्दों में कहें तो ममता बनर्जी ने जता दिया कि वो ना तो सत्ता पक्ष के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का साथ देंगी ना ही विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में ही मतदान करेंगी.

पहले से मोदी सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी के तेवर को देखते हुए यह माना जा रहा था कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में वह विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जाहिर है इससे विपक्ष की अगुवाई करने वाली कांग्रेस बेहद खफा है.

ममता का साथ ना आना यूपीए को बड़ा झटका

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि ममता का साथ न आना विपक्षी एकता के लिए यह बड़ा झटका है लेकिन इसकी शुरुआत राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही हो गई थी. मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद न सिर्फ़ वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल जैसी गैर एनडीए गैर यूपीए पार्टियां विपक्ष को छोड़कर उनके पक्ष में चली गईं. बल्कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और शिवसेना ने भी विपक्ष का साथ छोड़ दिया. 

हालांकि इसका मतलब यह कतई नहीं है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजू जनता दल जैसी पार्टियां एनडीए के साथ आएंगी. वैसे राष्ट्रपति चुनाव में जिस तरह से कई विपक्षी सांसदों और विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग किया यह विपक्षी एकता के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

क्रॉस वोटिंग ने बिगाड़ा था खेल

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों और 100 से ज्यादा विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग किया. ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच रिश्तों में आई दूरी का असर अब संसद में भी दिखने लगा है, जहां विपक्ष की ज्यादातर बैठकों से टीएमसी नदारद नजर आ रही है. तो अब नरेंद्र मोदी जैसे कद्दावर नेता को चुनौती देने का सपना देख रहे विपक्ष के लिए ये संकेत निश्चित ही शुभ नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

National Emblem Row: सेंट्रल विस्टा में लगे राष्ट्रीय चिन्ह का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, शेरों की उग्र मुद्रा पर उठाए सवाल

National Herald Case: ईडी ने सोनिया गांधी को भेजा नया समन, 26 जुलाई को पेश होने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में ऑटो LPG की भारी किल्लत, केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
तेलंगाना में ऑटो LPG की भारी किल्लत, केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
“हाथ जोड़कर GHMC अधिकारी की अपील: गुडिमलकापुर में कचरा न फेंकें”
“हाथ जोड़कर GHMC अधिकारी की अपील: गुडिमलकापुर में कचरा न फेंकें”
चीन-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक में उठा ईरान वॉर का मुद्दा, जारी किए ये पांच शांति प्रस्ताव
चीन-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक में उठा ईरान वॉर का मुद्दा, जारी किए ये पांच शांति प्रस्ताव
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Video: ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
Jamia Millia Islamia coaching 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
Embed widget