एक्सप्लोरर

नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन! बिहार में 2 और आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे कराया था पर्चा आउट

NEET Paper Leak: पटना से गिरफ्तार पंकज सिंह ने ट्रक से पेपर चोरी किये थे, जिन्हें बाद में लीक किया था. इसके अलावाआरोपी आदित्य सिविल इंजीनियरिंग कर चुका है.

NEET-UG Paper Leak: नीट पेपर लीक केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई की टीम ने मंगलवार (16 जुलाई) को मामले से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को बिहार की राजधानी पटना और हज़ारीबाग़ से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पेपर चुराने वाले पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया है, जबकि राजू सिंह को जमशेदपुर से पकड़ा गया है.

सीबीआई के मुताबिक, पटना से गिरफ्तार पंकज सिंह ने ट्रंक से पेपर चोरी किए थे, जिन्हें बाद में लीक किया था. इसके अलावा आदित्य उर्फ ​​कुमार ने 2017 में एनआईटी जमशेदपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उन्होंने बताया कि राजू ने कथित तौर पर पंकज सिंह की चोरी करने में मदद की थीं.

लीक की शुरुआत हजारीबाग से हुई- CBI

दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पहले नीट-यूजी पेपर लीक के मूल स्थान के रूप में हजारीबाग पर ध्यान केंद्रित किया था. सीबीआई जांच में कहा था कि यह पेपर हजारी बाग के ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था. साथ ही, वहां पहुंचे दो सेट पेपर की सील टूटी हुई थी और इस मुद्दे को उठाने के बजाय स्कूल के कर्मचारी चुप रहे. बता दें कि, एसबीआई हजारीबाग से कई केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के 9 सेट भेजे गए थे. जबकि, ओएसिस स्कूल केंद्र पर जो प्रश्नपत्र पहुंचे, उनकी सील टूटी हुई थी. वहां के कर्मचारियों ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी, जिसमें उनकी भूमिका भी थी.

CBI ने अब तक 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में सीबीआई ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ ​​रॉकी को बिहार के नालंदा से गिरफ्तार किया था, माना जा रहा है कि राकेश रंजन नीट पेपर लीक मामले में मुख्य भूमिका में है. सीबीआई ने जाल बिछाया और रंजन को गिरफ्तार करने के लिए पटना और कोलकाता में 4 जगहों पर छापेमारी की. हालांकि, सीबीआई ने अब तक 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है, ताकि उस साजिश का पर्दाफाश किया जा सके, जिसने बड़े पैमाने पर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था.

 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर HC को मिले नए चीफ जस्टिस, कोटिश्वर सिंह को हुई नियुक्ति, मद्रास HC को भी मिला नया जज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget