एक्सप्लोरर

'ये भावनाओं के साथ खिलवाड़...', NEET-PG परीक्षा हुई रद्द तो छात्र संगठनों का फूटा गुस्सा

NEET-PG 2024 Exam Cancel: केंद्र द्वारा NEET-PG 2024 की निर्धारित परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद छात्र संगठनों और डॉक्टरों के संघों ने इस निर्णय पर असंतोष जताया है. कहा- सरकार ने हमे विफल कर दिया.

NEET-PG 2024 Exam Cancel: केंद्र सरकार द्वारा NEET-PG 2024 की निर्धारित परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा के बाद छात्र संगठनों और डॉक्टरों के संघों ने इस निर्णय पर असंतोष जताया है. उनका कहना है कि देश की शिक्षा प्रणाली बर्बाद हो गई है. छात्र संगठनों ने NEET-UG और NEET-PG परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी की हाई लेवल जांच करने की भी मांग की. 

यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल का कहना है कि NEET-PG परीक्षा आयोजित होने से मात्र 10 घंटे पहले ही रद्द कर दी गई. उस समय देशभर के छात्र अपने सेंटरों में पहुंचने के लिए यात्रा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इतने कम समय में परीक्षा रद्द करना डॉक्टरों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ से कम नहीं. 

ये एक और घोटाला है- लक्ष्य मित्तल

लक्ष्य मित्तल ने कहा, नीट-पीजी परीक्षा को अंतिम समय में रद्द कर दिया गया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने प्रेस रिलीज में कहा है कि परीक्षा की सत्यनिष्ठा और संवेदनशीलता को देखते हुए इसे स्थगित किया है. उनका कहना है कि नीट-यूजी के बाद यह एक और घोटाला है. उन्होंने दोनों नीट पीजी और नीट यूजी दोनों के संचालन अधिकारियों की जांच की मांग भी की. उन्होंने देश की चिकित्सा प्रणाली को बर्बाद करके रख दिया है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि नीट-यूजी मामले की सीबीआई जांच एक सराहनीय कदम है.

एबीवीपी के महासचिव ने मांगा जवाब

वहीं छात्र संगठन एबीवीपी के महासचिव याज्ञवल्क्य शुक्ला ने भी नीट-पीजी परीक्षा रद्द करने के संबंध में केंद्र और राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड से जवाब की मांग की. शुक्ला ने कहा कि अगर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड या स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को कोई डाउट था तो पूरी पारदर्शिता के साथ सबके सामने ये बात लानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि छात्रों को ये जानने के पूरा अधिकार है कि इन परिस्थितियों के पीछे का कारण क्या है.

FAIMA डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा- हम छात्रों के साथ हैं

वहीं जेएनयूएसयू के अध्यक्ष धनंजय ने भी अपने बयान में कहा है कि केंद्र द्वारा उठाए गए इस कदम ने छात्रों को विफल कर दिया है. छात्र कई शहरों से यात्रा करते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों को कई स्तरों पर विफल कर दिया है. वहीं FAIMA डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन ने भी परीक्षा रद्द होने को लेकर स्पष्टीकरण की मांग की है. उनका कहना है कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के पास इसके ठोस कारण होंगे, इसका उनको तत्काल जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह छात्रों के साथ खड़े हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगली तिथि पर्याप्त समय के साथ दी जाए.

यह भी पढ़ें- राशिद इंजीनियर को राहत नहीं, अन्य सांसदों के साथ नहीं ले पाएगा शपथ, 1 जुलाई को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IT Rule Social Media: सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
सरकार की डिजिटल स्ट्राइक! बदले नियम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम सब पर होगा एक्शन, अगर...
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
दिल्ली में बादल, यूपी में आंधी-बारिश, बिहार से लेकर हरियाणा और राजस्थान तक मौसम विभाग की नई चेतावनी
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ईरान-इजरायल युद्ध पर तेलंगाना विधानसभा का प्रस्ताव, केंद्र सरकार से शांति की पहल करने की मांग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का हुआ प्रमोशन, केंद्र सरकार ने अब सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ईरान के सामने झुका अमेरिका? ट्रंप के वो 12 सिग्नल, जो बता रहे खत्म हो रही जंग!
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद UP में बवाल, लखनऊ से मुरादाबाद तक सड़क पर उतरे किसान
Abbas Araghchi: ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
ईरान ने सऊदी की शान में गढ़े कसीदे, बताया भाईचारे वाला देश, अराघची बोले- 'अमेरिकी सेनाओं को...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- 'आज का प्लान बस...'
राजपाल यादव ने सोनू सूद सहित फाइनेंशियल हेल्प करने वालों का किया शुक्रिया, बोले-'मैं अपनी पूरी जिंदगी इस कर्ज को चुकाने...'
राजपाल यादव ने फाइनेंशियल मदद के लिए सोनू सूद सहित तमाम का किया शुक्रिया, कह दी ये बात
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, ठप हुआ यूज्ड कारों का व्यापार, कारोबारियों ने सुनाई आपबीती
Sevengers Controversy: विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
विवाद में फंसा 18M सब्सक्राइबर वाला यूट्यूब चैनल, पुराने मेंबर्स ने खोला मोर्चा
Embed widget