एक्सप्लोरर

Neet Scam Case: '30 लाख दो और पाओ NEET का पेपर', बिहार में 13 गिरफ्तार, बरामद हुए छह चेक

NEET-UG Paper Leak Case: बिहार पुलिस के अधिकारी ने बताया कि नौ अभ्यर्थियों को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि एनटीए में सुधार की जरूरत है.

NEET-UG Paper Leak Case: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने छह पीडीसी (पोस्ट-डेटेड चेक) बरामद किए हैं, जिनके बारे में संदेह है कि ये माफिया के पक्ष में जारी किये गये थे. पिछले महीने आयोजित नीट परीक्षा से पहले कथित लीक प्रश्नपत्र की मांग करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी से 30 लाख रुपये से अधिक की मांग की गई थी.

बिहार पुलिस ने छह पोस्ट-डेटेड चेक किया बरामद

ईओयू के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने रविवार (16 जून) को कहा, ‘‘जांच के दौरान ईओयू के अधिकारियों ने छह पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए, जो उन अपराधियों के पक्ष में जारी किए गए थे, जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए थे.’’

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता संबंधित बैंकों से खाताधारकों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं. उन्होंने बताया कि ईओयू ने कथित नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार परीक्षार्थी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी बिहार के हैं.

यूपी और महाराष्ट्र के अभ्यर्थियों को जारी किया गया नोटिस

डीआईजी ने बताया कि ईओयू ने नौ अभ्यर्थियों (बिहार से सात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से एक-एक) को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया है. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए किया गया था.

नीट-यूजी 2024 का परिणाम चार जून को घोषित किया गया था. परिणाम घोषित होते ही हंगामा मच गया और कई छात्रों ने विसंगतियों का आरोप लगाया. नीट-यूजी परीक्षा देशभर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर आयोजित की जाती है. 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी माना है कि NEET परीक्षा में गड़बड़ी हुई हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एटीए में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा,  "NEET के संबंध में 2 प्रकार की अव्यवस्था का विषय सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी थी कि कुछ छात्रों को कम समय मिलने के कारण उनको ग्रेस नंबर दिए गए...दूसरा 2 जगहों पर कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं. मैं छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त करता हूं कि इसे भी सरकार ने गंभीरता के साथ लिया है.

ये भी पढ़ें : Calcutta High Court: 'सरकारी नौकरी में ट्रांसजेंडर्स को 1 फीसदी आरक्षण दे ममता बनर्जी सरकार', कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान
असम में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का किया ऐलान
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget