एक्सप्लोरर

Pamban Bridge: 114 साल पुराने पमबन ब्रिज की जगह लेगा नया हाईटेक रेलवे पुल, जानिए इसकी खासियतें

ये ब्रिज देश का पहला ऐसा ब्रिज होगा जो बीच से ऊपर उठ जाएगा और उसके नीचे से समुद्री जहाज़ गुज़र सकेंगे.

Pamban Bridge Construction: तीर्थ स्थल रामेश्वरम (Rameshwaram) को समुद्र के रास्ते देश से जोड़ने वाला भारत का विश्व प्रसिद्ध पमबन ब्रिज (Pamban Bridge) अब 114 साल का हो गया है. बीच से दो हिस्सों में खुल कर जहाज़ों के लिए रास्ता देने वाले इस शानदार और खूबसूरत ब्रिज को रेलवे ने अब रिटायर करने का फ़ैसला कर लिया है. लेकिन  उससे पहले पमबन ब्रिज के ठीक बग़ल में एक नया पमबन ब्रिज बन कर लगभग तैयार है. ये ब्रिज देश का पहला ऐसा ब्रिज होगा जो बीच से ऊपर उठ जाएगा और उसके नीचे से समुद्री जहाज़ गुज़र सकेंगे. 

आपको बता दें कि 1964 के साइक्लोन में मौजूदा पुराना पम्बन ब्रिज छतिग्रस्त हो गया था. इसका कुछ हिस्सा समुद्र में बह गया था तब बाद में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर हुए ई श्रीधरन ने इसे दोबारा ठीक कर के मजबूती दी थी.

आज भी इस पुराने पमबन ब्रिज से ही गुज़र कर ट्रेनें रामेश्वरम जाती हैं. लेकिन समुद्र के खारे पानी को एक सदी तक सहते रहने के कारण अब इसमें जंग लगने लगा है. इस ब्रिज से रोज़ाना 12 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं. लेकिन कमजोर हो जाने के कारण अब इस ब्रिज से ट्रेनें महज़ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से रेंगते हुए ही चल पाती हैं. जबकि नए बन रहे ब्रिज से ट्रेनें 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकेंगी.

नए पमबन ब्रिज की ख़ासियत

- ये देश का पहला वर्टिकल लिफ़्ट ब्रिज है.
- इसमें बीच का 72.5 मीटर का हिस्सा(स्पैन) अपने दोनों तरफ़ लगी लिफ़्टों के माध्यम से ऊपर की ओर इतना उठ जाएगा कि उसके नीचे से समुद्री जहाज गुज़र सकेंगे.
- ये ब्रिज 2.05 किलोमीटर लम्बा होगा.
- ये ब्रिज मंडपम रेलवे स्टेशन और रामेश्वरम रेलवे स्टेशन के बीच समुद्र के ऊपर बनाया जा रहा है.
- 560 करोड़ रूपए की लागत से बन रहा ये पुल इसी साल दिसम्बर में बन कर तैयार हो जाएगा

पुराने पमबन ब्रिज के साथ ये थी दिक्कत

पुराने पमबन ब्रिज का ये स्पेशल स्पैन बीच से दो हिस्सों में फ़्लैप की तरह दो हिस्सों में खुल जाता है जिससे इसके बीच से समुद्री जहाज़ निकलते रहे हैं. लेकिन मुश्किल ये थी कि इस काम के लिए इसके दोनों तरफ़ 16-16 व्यक्तियों को खड़े हो कर हाथों से स्ट्रिंग रोलिंग मशीन चलानी पड़ती थी तब कहीं जा कर ब्रिज का स्पैन खुल पाता था. लेकिन अब नए बन रहे वर्टिकल लिफ़्ट ब्रिज में ये सारा काम आटोमैटिक लिफ़्ट मशीन से होगा जिसमें सिर्फ़ बटन दबा देने से इसके दोनों ओर लगी लिफ़्टें एक साथ ब्रिज के स्पेशल स्पैन को ऊपर उठा देंगी और फिर इसके नीचे से समुद्री जहाज़ निकल सकेंगे.

रेलवे इंजीनियरों के मुताबिक दिसंबर 1964 में आए साइक्लोन से पंबन ब्रिज का आधे से ज्यादा हिस्सा बह गया था. इसके साथ ही 110 यात्रियों वाली पूरी की पूरी ट्रेन भी साइक्लोन में समा गई थी. लेकिन उसके बाद पंबन ब्रिज को दोबारा रिकॉर्ड 68 दिनों मे ठीक कर इस पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया था.

खास बात यह है कि रेलवे का अब जो ब्रिज तैयार किया जा रहा है उसमें ऐसी टेक्नोलॉजी लगी है जिससे इसमें 58 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यदि हवाएं चलेंगी तो ऑटोमेटिक तरीके से अलर्ट सिग्नल जारी हो जाएगा और यदि कोई मैनुअल तरीक़े से ट्रेन का रास्ता क्लियर भी कर देता है तब भी ट्रेन को खतरे का सिग्नल मिल जाएगा और ट्रेन ब्रिज को क्रॉस नहीं कर पाएगी.

नए और पुराने पमबन ब्रिज में अंतर

- पुराना ब्रिज सिंगल लाईन का है जबकि नए पम्बन ब्रिज में डबल रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है.
- पुराने ब्रिज में 147 पिलर हैं जबकि नया ब्रिज 101 पिलर्स पर बनाया गया है.
- नए ब्रिज में पिलर की गहराई 35 मीटर है.
- पुराने ब्रिज का स्पेशल स्पैन 68 मीटर का है जबकि नए ब्रिज का स्पेशल स्पैन 72.5 मीटर का होगा
- पुराने ब्रिज में एक सामान्य स्पैन 12 मीटर का है यानी दो पिलर की दूरी 12 मीटर की है जबकि नए ब्रिज में ये दूरी 18 मीटर की रखी गई है.

इसे भी पढ़ेंः-

PM Kisan: PM Modi आज देंगे किसानों को सौगात, 10 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 21,000 करोड़ रुपये होगा ट्रांसफर

Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद बैकफुट पर मान सरकार, कैबिनेट मीटिंग और विधायकों का ट्रेनिंग सेशन रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 करोड़ रुपए फीस मांग रहे वकील की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, पूर्व चीफ जस्टिस के पक्ष में दाखिल याचिका के लिए किया था दावा
1 करोड़ रुपए फीस मांग रहे वकील की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, पूर्व चीफ जस्टिस के पक्ष में दाखिल याचिका के लिए किया था दावा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत
जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को टेरर फंडिंग मामले में SC ने दी जमानत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget