एक्सप्लोरर

Babbar Khalsa: बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा आतंकी जतिंदर सिंह मुंबई मेट्रो साइट से गिरफ्तार, 27 हजार मिल रही थी सैलरी

NIA Arrest: बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े आतंकवादी जतिंदर सिंह उर्फ ​​ज्योति को NIA ने मुंबई मेट्रो साइट से गिरफ्तार किया है, वह दिल्ली और लखनऊ में भी मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुका है.

NIA Terrorist Operation: बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े कथित आतंकवादी जतिंदर सिंह उर्फ ​​ज्योति को पंजाब आतंकी साजिश मामले में एनआईए (NIA) ने मानखुर्द में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट से गिरफ्तार किया है. चौंकाने वाली बात ये है कि उसने मुंबई मेट्रो साइट पर काम करने से पहले दिल्ली और लखनऊ में मेट्रो साइटों पर क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम किया था.

सूत्रों ने बताया कि ये जानकारी कलंबोली स्थित उसके एम्प्लॉयर गिल इंटरप्राइजेज के माध्यम से सामने आई. कंपनी ने सिंह को मानखुर्द मेट्रो साइट पर क्रेन चलाने के लिए रिक्रूट किया था, जो अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड को दिए गए लाइन-2बी (येलो लाइन) प्रोजेक्ट का हिस्सा है.

अमरजीत सिंह ने जतिंदर के बारे में दी अहम जानकारी

सूत्रों के अनुसार इसी मामले में गिल इंटरप्राइजेज के मालिक अमरजीत सिंह का बयान NIA ने दर्ज किया है. अमरजीत ने दावा किया कि उन्होंने जतिंदर सिंह का केवल उसके काम के अनुभव की जांच की जिससे पता चला कि उसने पहले दिल्ली, लखनऊ और घाटकोपर से वर्सोवा तक मुंबई मेट्रो के पहले फेज में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम किया था. जिसके लिए उसने सभी जरूरी आइडेंटिटी कार्ड दिया था और क्रेन ऑपरेटर का काम करने का एक्सपीरियंस लेटर भी दिखाया था. आरोपी जतिंदर सिंह व्यवहार के बारे में कोई शिकायत नहीं थी और साइट पर किसी ने भी उसके बारे में कुछ भी संदिग्ध नहीं देखा. वह अपने काम को लेकर हमेशा गंभीर नजर आता था.

NIA की कार्रवाई के बाद सस्पेंड हुआ कॉन्ट्रैक्ट

अमरजीत ने आगे दावा किया कि कलंबोली में जिस आदमी ने उसका परिचय कराया उसने दावा किया कि वह आरोपी का चाचा है. आरोपी जतिंदर को 27,000 हजार रुपये सैलरी मिल रही थी. NIA की कार्रवाई के बाद अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट सस्पेंड कर दिया गया है.

मुंबई पुलिस कर रही है जतिंदर सिंह की प्रोफाइल की जांच

अमरजीत सिंह के पास से जतिंदर सिंह के कई ID कार्ड्स और एक्सपीरियंस की जानकारी मिली मिली है, जिसके मुताबिक उसने 2016 में दिल्ली मेट्रो और लखनऊ मेट्रो में क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम किया था. उनके बायोडाटा में उसने 2008 में मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट में काम करने का दावा किया है. इस दौरान घाटकोपर से वर्सोवा की मेट्रो लाइन का निर्माण काम चल रहा था. मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि वे जतिंदर सिंह की प्रोफाइल की जांच कर रहे हैं और मुंबई में अभी तक उससे संबंधित कोई भी क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिली है. जांच एजेंसी मेट्रो कार शेड में उन लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं जो जतिंदर के करीबी थे या उसके साथ रह रहे थे.

जतिंदर सिंह का आतंकी कनेक्शन

जतिंदर सिंह को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े पंजाब आतंकी साजिश मामले में सोमवार (23 दिसंबर) को NIA ने गिरफ्तार किया था. NIA के अनुसार सिंह डेसिग्नेटेड खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा और गैंगस्टर बचित्तर सिंह उर्फ ​​पवित्र बटाला का करीबी सहयोगी है. वह कथित तौर पर मामले के एक अन्य आरोपी बलजीत सिंह उर्फ ​​राणा भाई को हथियार मुहैया कराने में शामिल था और इस साल जुलाई से फरार था.

ये भी पढ़ें: IMD Update: 26, 27 और 28 दिसंबर को कैसा रहेगा यूपी-दिल्ली, बिहार-राजस्थान का मौसम? जान लें नया अपडेट

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'चुनाव खत्म होते ही फटेगा महंगाई बम', AAP ने मोदी सरकार को घेरा, जानें क्या-क्या कहा है
'चुनाव खत्म होते ही फटेगा महंगाई बम', AAP ने मोदी सरकार को घेरा, जानें क्या-क्या कहा है
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
'सेंट्रल फोर्स तैनात करो...', बंगाल में SIR का काम कर रहे जजों पर हमले से सुप्रीम कोर्ट नाराज, राज्य सरकार को भी लगाई फटकार
'सेंट्रल फोर्स तैनात करो...', बंगाल में SIR का काम कर रहे जजों पर हमले से सुप्रीम कोर्ट नाराज

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
UP Politics: संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने पहले 9 गेंदों पर 0 रन बनाए फिर 47 गेंदों में 70 रन की पारी खेल अकेले पलट दी हारी हुई बाजी
कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने पहले 9 गेंदों पर 0 रन बनाए फिर 47 गेंदों में 70 रन की पारी खेल अकेले पलट दी हारी हुई बाजी
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
CBSE Board 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी
छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी; इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Embed widget