एक्सप्लोरर

NIA Raid: 7 राज्य, 17 जगहों पर छापेमारी, कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में NIA का बड़ा एक्शन

NIA Raid In 7 states : बेंगलुरु की जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाए जाने के मामले में जांच कर रही NIA ने मंगलवार को 7 राज्यों की कई जगहों पर छापेमारी की है.कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

NIA Raid In Radicalisation Case: लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा बेंगलुरु की जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुये मंगलवार (5 मार्च) को सात राज्यों के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी .

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों पर की गई छापेमारी के दौरान नकदी के साथ-साथ कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए.

चार्जशीट दाखिल कर चुकी है NIA

जनवरी में एनआईए ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ  चार्जशीट दायर किया था. इसमें शामिल आरोपियों में केरल के कन्नूर का टी नसीर, जुनैद अहमद उर्फ जेडी और सलमान खान शामिल है . नसीर 2013 से बेंगलुरु केंद्रीय कारा में है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, जबकि जेडी और सलमान खान के विदेश भाग जाने का संदेह है.

बेंगलुरु शहर पुलिस ने पिछले साल 18 जुलाई को मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी, इससे पहले पुलिस ने सात पिस्तौल, चार हथगोले, एक मैगजीन और 45 कारतूस बरामद किया था. मामले में सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया था जिनके पास से चार वाकी-टाकी भी बरामद हुआ था.

छापेमारी में बरामद हुई ये चीजें

NIA के प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह सात राज्यों में छापेमारी के दौरान उन्होंने 25 मोबाइल फोन, छह लैपटॉप और चार स्टोरेज डिवाइस, विभिन्न देशों के मुद्रा नोटों के अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी बरामद की गयी.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नवीद, सैयद खैल और बिज्जू, पश्चिम बंगाल के मयूर चक्रवर्ती, पंजाब के नवजोत सिंह, गुजरात के हार्दिक कुमार और करण कुमार, केरल के जॉनसन और मुस्ताक अहमद साथीकली, मुबीथ एवं हसन तथा तमिलनाडु के अल बासम के परिसरों में व्यापक छापेमारी की गयी . अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि भगोड़ों ने लश्कर की गतिविधियों को बढ़ावा देने और गुमनाम रूप से अलग-अलग लोगों तक धन पहुंचाने के लिये देश भर में लोगों का एक नेटवर्क स्थापित किया था.

जेल में कैदियों को बना रहे थे कट्टरपंथी 

मामले की जांच अक्टूबर 2023 में संभालने वाली एनआईए के अनुसार, जांच से पता चला कि कई विस्फोट मामलों में शामिल नसीर अन्य आरोपियों के संपर्क में आया था, जब वे सभी 2017 में बेंगलुरु जेल में बंद थे. नसीर उन सभी की क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद उन्हें कट्टरपंथी बनाने और प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर में भर्ती करने के उद्देश्य से अपने बैरक में स्थानांतरित कराने में कामयाब रहा था.

अधिकारी ने कहा, एजेंसी ने कहा था कि वह पहले लश्कर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए अहमद और खान को कट्टरपंथी बनाने तथा और भर्ती करने में कामयाब रहा . उसके बाद, उसने अहमद के साथ अन्य आरोपियों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकी संगठन में भर्ती करने की साजिश रची.’

अधिकारी ने कहा कि उसने ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमले को अंजाम देने और नसीर को अदालत के रास्ते में पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने की साजिश के तहत खान के साथ दूसरों को हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी टॉकी पहुंचाने की भी साजिश रची थी. अहमद ने अपने सह-आरोपियों को हमले के लिए इस्तेमाल की गई पुलिस कैप चुराने और अभ्यास के तौर पर सरकारी बसों में आगजनी करने का भी निर्देश दिया. पिछले साल जुलाई में हथियार जब्त कर साजिश को नाकाम कर दिया गया था .

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election: 4% वोट, पूर्वांचल की 18 सीटों पर पकड़..  NDA के लिए क्यों जरूरी हैं ओपी राजभर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूरिज्म वीजा पर आए थे 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी, मिजोरम से गए थे म्यांमार, NIA को आतंकी लिंक का शक
टूरिज्म वीजा पर आए थे 6 यूक्रेनी और एक अमेरिकी, मिजोरम से गए थे म्यांमार, NIA को आतंकी लिंक का शक
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पहले में लिया हिस्सा
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पहले में लिया हिस्सा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में सरकार, गलत सूचना-अफवाहों पर पीएम मोदी ने दिए ये कड़े निर्देश
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में सरकार, गलत सूचना-अफवाहों पर पीएम मोदी ने दिए ये कड़े निर्देश
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget