एक्सप्लोरर

निकिता के हत्यारों को आज मिलेगी सजा! परिवार को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं

निकिता तोमर हत्याकांड की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया था. फरीदाबाद पुलिस ने भी हत्या के 11 दिन के अंदर चार्जशीट फाइल कर दी थी.

निकिता तोमर मर्डर केस में आज फरीदाबाद की विशेष अदालत फैसला सुना सकती है. निकिता तोमर हत्याकांड में बुधवार को फरीदाबाद की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी तौसीफ और उसके साथी रिहान को दोषी करार दिया था.

सुबह करीब 11 बजे इस मामले में फरीदाबाद कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी. निकिता के परिवार को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है. अदालत के फैसले के बाद निकिता तोमर के परिवार ने संतुष्टि जताई और कहा कि पूरा इंसाफ तो तब मिलेगा जब दोषियों को फांसी पर लटकाया जाएगा.

हत्या के 11 दिन के अंदर हुई थी चार्जशीट फाइल निकिता की उम्र 20 साल की थी. 26 अक्टूबर 2020 का दिन था जब निकिता बीकॉम फाइनल ईयर की परीक्षा देकर घर लौट रही थी लेकिन तभी दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. फरीदाबाद की विशेष अदालत ने तौसीफ और उसके साथी रिहान को हत्या का दोषी करार दिया है. निकिता को जितनी जल्दी इंसाफ मिला उससे न्याय मिलने की उम्मीदों को भी नई उड़ान मिली है.

हत्या के बाद निकिता के परिवार ने आरोप लगाया था कि पूरा मामला लव जिहाद का है. दोषी तौसीफ ने भी पुलिस की पूछताछ में यह कबूल किया था कि वह निकिता को पहले से जानता था और करीब 2 साल से निकिता ने उससे बात बंद कर दी थी. इसी एक तरफा प्यार के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था.

फरीदाबाद पुलिस ने हत्या के 11 दिन के अंदर ही चार्जशीट फाइल कर दी थी. इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से 55 लोगों ने गवाही दी जबकि बचाव पक्ष की तरफ से 2 गवाह पेश किए गए. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने महज 30 तारीखों में हुई सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जिसके बाद बुधवार को दोपहर करीब 4 बजे अदालत ने अपना फैसला सुनाया और तौसीफ और उसके दोस्त रेहान को हत्या का दोषी करार दिया. हालांकि तीसरे आरोपी अजरुद्दीन को अदालत ने बरी कर दिया. अजरुद्दीन पर तौसीफ को हथियार देने का आरोप था. उम्मीद है कि कोर्ट अपने फैसले से मिसाल पेश करेगा जिसके बाद कोई भी बदमाश किसी का खून करने से पहले सौ नहीं हजार बार सोचे.

ये भी पढ़ें- एंटीलिया केस का डॉन कनेक्शन! जांच को भटकाने के लिए रची गई थी दाऊद कनेक्शन की कहानी

दिलीप घोष ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी को ठहराया सही, कहा- साड़ी पहनकर टांग दिखाना बंगाल की संस्कृति नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
पश्चिम बंगाल चुनाव: PM मोदी से मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी तक... BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव: PM मोदी से मिथुन चक्रवर्ती और हेमा मालिनी तक... BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
'अगर निर्वाचन आयोग प्रत्याशियों पर निर्भर हो तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते', सुप्रीम की जस्टिस नागरत्ना ने ECI को दी ये सलाह 
'अगर EC प्रत्याशियों पर निर्भर हो तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते', SC की जस्टिस ने दी ये सलाह 
51 लाख सिलेंडर की डिलीवरी, 3.6 लाख PNG कनेक्शन... देश में LPG संकट के बीच सरकार ने क्या-क्या बताया?
51 लाख सिलेंडर की डिलीवरी, 3.6 लाख PNG कनेक्शन... LPG संकट के बीच सरकार ने क्या-क्या बताया?

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... पाकिस्तान-श्रीलंका के बाद अब नेपाल में गहराया तेल का संकट!
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... PAK के बाद अब नेपाल में तेल संकट!
Bareilly News: बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
LOTUS Programme FY2026: जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
Embed widget