एक्सप्लोरर

नीरव मोदी के वकील ने कहा-'मेरे मुवक्किल भगोड़े नहीं, बिजनेस के लिए पहले से विदेश में हैं'

करोड़ों के बैंकिंग घोटाले के बाद पहली बार नीरव मोदी के वकील सामने आए हैं. उन्होंने मोदी का पक्ष रखते हुए कहा कि वे भागे नहीं हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि घोटाला जितने का बताया जा रहा है उतने का नहीं है. वहीं उनके क्लाइंट नीरव निर्दोष हैं.

नई दिल्ली: पीएनबी बैंक के 11,500 करोड़ के महाघोटाले का आरोपी नीरव मोदी तो देश से भाग चुका है लेकिन अब उसका वकील पहली बार सामने आया है. वकील विजय अग्रवाल नीरव मोदी का केस लड़ने के लिए दुबई से देर रात मुंबई पहुंचे और अपने मुवक्किल के खिलाफ उठ रहे सवालों के जवाब दिए.

विजय अग्रवाल ने दावा किया कि नीरव मोदी भागे नहीं बल्कि बिजनेस के लिए पहले से ही विदेश में थे. हालांकि, विजय अग्रवाल ने ये नहीं बताया कि नीरव मोदी कहां है, लेकिन ये ज़रूर कहा कि घोटाला जितने का बताया जा रहा है उतने का नहीं है. बतौर वकील विजय अग्रवास ने अपने मुवक्किल का पूरा-पूरा बचाव किया और साफ-साफ कहा कि नीरव मोदी निर्दोष हैं.

वकील का दावा- नीरव के मामले में भी कुछ नहीं होगा

यहां पढ़ें कैसे CBI और ED करेंगे नीरव-मेहुल से 11,500 करोड़ रुपये की वसूली?

वकील विजय अग्रवाल ने ये भी साफ किया कि फिलहाल नीरव मोदी किसी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे. उनका कहना था कि जांच एजेंसियां नीरव मोदी के कर्मचारियों को परेशान करने में लगी हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी कई घोटाले सामने आए हैं लेकिन अदालत में आरोप साबित नहीं हो सके और नीरव के मामले में भी यही होगा.

वे आगे कहते हैं, "इससे पहले भी 2जी घोटाले से लेकर बोफर्स घोटाले की शुरुआत में भी बिलकुल ऐसी ही हुआ था. लेकिन बाद में खोदा पहाड़ और निकली चुहिया वाली हालत हो गई थी." नीरव के वकील को लगता है कि इस मामले का हश्र भी वैसा ही होगा. वे कहते हैं कि सीबीआई इस तरह से नीरव मोदी को गिरफ्तार नहीं कर सकती, क्योंकि कानून के हिसाब से बिलकुल ग़लत है.

मामले में विपुल अंबानी समेत पांच गिरफ्तार

नीरव-पीएम मोदी की तस्वीर पर बोले अमित शाह-'साथ नजर आने पर आरोप साबित नहीं होता'

आपको बता दें कि जब से इस घोटाले की गूंज सुनाई दी है, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के ठिकानों पर सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है. इस सिलसिले में सीबीआई ने अब तक कंपनी के पांच लोगों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नीरव मोदी की कंपनी के CFO विपुल अंबानी समेत कंपनी के 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. विपुल अंबानी देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी के चचेरे भाई हैं.

विपुल अंबानी फायरस्टार के CFO हैं. वहीं गिरफ्तार होने वालों में कंपनी की एक्जिक्यूटिव असिस्टेंट कविता मानकीकर, कंपनी के सीनियर एक्जिक्यूटिव अर्जुन पाटिल, गीतांजलि और नक्षत्र ग्रुप के सीएफओ कपिल खंडेलवाल और गीतांजलि ग्रुप के नितेन शाही जैसे नाम शामिल हैं.

माल्या, मोदी को अब तक वापस लाने पर हुआ खर्च बताने से सीबीआई का इनकार

पांच साल में फ्रॉड से बैकों को हुआ 70,000 करोड़ का नुकसान, हर महीने 382 फ्रॉड होते हैं

हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

पीएनबी घोटाले के बीच जानिए कि बैंक में जमा आपका पैसा कितना सुरक्षित है?

इस मामले में सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 3 कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है. अबतक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

नीचे देखें इस ख़बर की वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Telangana Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल
तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत
Telangana CM: 'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात

वीडियोज

Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Pregnancy In Space: क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
Embed widget