एक्सप्लोरर

अब गोवा जाना हुआ और ज्यादा आसान, नितिन गडकरी ने बता दिया कब चालू होगा नया हाईवे

Nitin Gadkari News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे इस साल जून तक 100 फीसदी पूरा हो जाएगा, मुंबई-गोवा हाईवे को लेकर कई कठिनाइयां थीं.

Mumbai-Goa Highway Update: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे इस साल जून तक पूरा हो जाएगा. इससे दैनिक यात्रियों और कोंकण जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो साल से गड्ढों वाली सड़कों से जूझ रहे हैं. सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्री ने एक कार्यक्रम में यह भी दोहराया कि जल्द ही देश भर में भौतिक टोल बूथ हटा दिए जाएंगे और केंद्र एक नई टोल नीति लेकर आएगा.

कोंकण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

देश के बुनियादी ढांचे के भविष्य पर विश्वास व्यक्त करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘अगले दो साल में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा. मुंबई और गोवा के बीच राष्ट्रीय हाईवे से इन स्थानों के बीच यात्रा का समय कम होने और कोंकण क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. गडकरी ने हाईवे को पूरा करने में आने वाली कई चुनौतियों को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई-गोवा हाईवे को लेकर कई कठिनाइयां थीं लेकिन चिंता न करें. हम इस जून तक सड़क का 100 प्रतिशत काम पूरा कर लेंगे.’’

अगले 15 दिन में एक नई नीति की घोषणा

गडकरी ने भूमि अधिग्रहण में देरी के लिए कानूनी विवादों और आंतरिक संघर्षों को मुख्य कारण बताया. उन्होंने कहा, ‘‘भाइयों के बीच झगड़े थे, अदालतों में मामले थे और भूमि के लिए मुआवजा देने में अंतहीन जटिलताएं थीं. अब वे मुद्दे सुलझ गए हैं और मुंबई-गोवा हाईवे पर काम ने गति पकड़ ली है.’’

गडकरी ने जल्द ही पूरे देश में भौतिक टोल बूथ हटाने की बात भी दोहराई. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति पेश करेगी. मैं अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, लेकिन अगले 15 दिन में एक नई नीति की घोषणा की जाएगी. इसके लागू होने के बाद, किसी के पास टोल के बारे में शिकायत करने का कोई कारण नहीं बचेगा.’’ मंत्री ने यहां दादर क्षेत्र में सामाजिक संगठन अमर हिंद मंडल द्वारा आयोजित ‘वसंत व्याख्यानमाला’ में यह बात कही.

यह भी पढें -

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और जयंत पाटिल को लगने वाला है बड़ा झटका! ये दो बड़े नेता होंगे BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget