एक्सप्लोरर

'चुनाव के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था', आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद जानें नीतीश का पहला रिएक्शन

नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मैं सीएम नहीं बनना चाहता था.

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार के आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जहां एक तरफ 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की एकजुटता का आह्वान किया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि ये भी बताया कि राज्य के विधानसभा चुनाव के बाद वह खुद सीएम नहीं बनना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे. नीतीश ने कहा- चुनाव के बाद मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था. 

सीएम पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए अपनी पहली प्रतिक्रिया में नीतीश ने कहा कि जो लोग 2014 में सत्ता में आए थे क्या वे 2024 में भी विजयी होंगे? मैं ये बात सभी विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि वे 2024 के लिए एकजुट हो जाएं. मैं ऐसे किसी पद (पीएम) की रेस में नहीं हूं.

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने एक दिन पहले ही एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला किया. इसके बाद महागठबंधन के साथ मिलकर नीतीश ने राज्यपाल फागू सिंह चौहान के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है. उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के इस कदम की बीजेपी नेताओं ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे विश्वासघात करार दिया. एक तरफ जहां केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए तंज किया कि अब सांप आपके घर में हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनको इसका थोड़ा सा भी आभास नहीं था.

उन्होंने कहा है कि नीतीश ऐसे लोगों के साथ चले गए हैं, जिनके नाम से उद्योगपति भाग जाएंगे. शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का, मिलते थे तो कभी आभास नहीं होता था कि ऐसा करेंगे. इससे पहले उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता, युवाओं, उद्यमियों और उम्मीदों से विश्वासघात किया है.  

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Takes Oath: नीतीश कुमार ने ली 8वीं बार CM पद की शपथ, तेजस्वी यादव बने उपमुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ideas of India Summit Day 2 Live: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सही या गलत? आइडियाज ऑफ इंडिया में क्या बोले पूर्व रॉ चीफ
Live: पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सही या गलत? आइडियाज ऑफ इंडिया में क्या बोले पूर्व रॉ चीफ
West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट 2026 जारी, वोटिंग से पहले अंतिम मतदाता सूची में इस तरह ढूंढे अपना नाम
पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट 2026 जारी, वोटिंग से पहले अंतिम मतदाता सूची में इस तरह ढूंढे अपना नाम
एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका
एक दिन में 2 बार रेप! बॉयफ्रेंड से शादी का झांसा देकर ठगा, अजनबी ने रेप कर 5वीं मंजिल से फेंका
दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग रह रही थी पत्नी, हत्या करने वाले पति को 10 साल बाद मिली उम्रकैद
दो बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग रह रही थी पत्नी, हत्या करने वाले पति को 10 साल बाद मिली उम्रकैद

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget