एक्सप्लोरर

Nupur Sharma Case: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी, बताया अच्छा कदम

Nupur Sharma Case: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने नूपुर शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा की गई टिप्पणी पर खुशी जताई है.

Nupur Sharma Case: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) ने बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से पड़ी फटकार पर खुशी जताई है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव हदरत मौलाना खालिद सैफ़ुल्लाह रहमानी ने नूपुर शर्मा के सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अदालत ने जो कुछ कहा है और आरोपी को जो चेतावनी दी है, वह देश के सभी न्यायप्रिय नागरिकों के दिल की आवाज है. 

उन्होंने कहा कि कोर्ट को आरोपी को कठोर दंड भी देना चाहिए और उन प्रशासनकर्मियों से प्रश्न पूछना चाहिए जिन्होंने देश के विभिन्न भागों में एफआईआर दायर होने के बावजूद अभी तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है. कोर्ट ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि उदयपुर की घटना पैगंबर मुहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी की प्रतिक्रिया है. इसलिए केवल प्रतिक्रिया पर कार्रवाई करना और जो बात इस प्रतिक्रिया का कारण बनी है उसको अनदेखा कर देना न्याय के विरुद्ध है और इससे देश की शान्ति व्यवस्था को हानि पहुंचती है. 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने और क्या कहा?

रहमानी ने कहा कि मुसलमानों के विरुद्ध अनेक भड़काऊ भाषण सामाजिक तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से दिए गए. पूरे देश ने इसको देखा और सुना, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनी रही, और कुछ टीवी चैनल सच्चाई दिखाने की बजाय झूठ परोसने में मग्न रहे. जब तक ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी, समाज में शान्ति और भाई-चारा स्थापित नहीं होगा और विदेश में भी देश की बदनामी होगी. 

बोर्ड ने सरकार से की ये अपील

उन्होंने कहा कि बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) सरकार से अपील करता है कि वह इस स्थिति का गम्भीरतापूर्वक अवलोकन करे, संविधान की श्रेष्ठता को स्थापित रखे और देश में बसने वाले सभी समुदायों के साथ निष्पक्ष और न्याय का रवैया अपनाए. बता दें कि, बीते दिन सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नूपुर शर्मा को फटकार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की हल्की जुबान ने पूरे देश में आग लगा दी. नूपुर शर्मा को देश से माफी मांगनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर एक्शन, 4 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

Mohammed Zubairs Bail Plea: मोहम्मद जुबैर के वकील का दिल्ली पुलिस पर आरोप, कहा- 'कोर्ट का फैसला आने से पहले ही मीडिया में किया लीक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad Crime: डार्क वेब से खरीदे ड्रग्स, चॉकलेट में मिलाए और दोस्त संग...दोस्ती पर कलंक के मामले ने चौंकाया
डार्क वेब से खरीदे ड्रग्स, चॉकलेट में मिलाए और दोस्त संग...दोस्ती पर कलंक के मामले ने चौंकाया
'खामेनेई की मौत पर... जिम्मेदारी से पीछे हटना', मिडिल ईस्ट की जंग पर PM मोदी से क्या बोलीं सोनिया गांधी
'खामेनेई की मौत पर... जिम्मेदारी से पीछे हटना', मिडिल ईस्ट की जंग पर PM मोदी से क्या बोलीं सोनिया गांधी
PM नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
PM नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
Iran-Israel War: जंग के बीच तेलंगाना सरकार सतर्क! गल्फ में रह रहे लोगों से कहा- ' घबराएं नहीं, मदद...'
जंग के बीच तेलंगाना सरकार सतर्क! गल्फ में रह रहे लोगों से कहा- ' घबराएं नहीं, मदद...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
Embed widget