एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने पुलिस सम्मेलन को किया संबोधित, साइबर अपराध पर जताई चिंता, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

DGP Conference: पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में 59वीं अखिल भारतीय पुलिस सम्मेलन के समापन सत्र में सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की और पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तकनीकी उपायों पर जोर दिया.

59th All India Police Conference: ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही 59वीं अखिल भारतीय पुलिस सम्मेलन का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से हुआ. इस समापन सत्र में प्रधानमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को उनके विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान सुरक्षा चुनौतियों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयामों पर व्यापक चर्चा की और उन चर्चाओं को संतोषजनक बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध, और एआई तकनीक से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई. उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर "डीप फेक" की बढ़ती समस्या पर जोर दिया जो सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को प्रभावित कर सकती है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और शहरी पुलिस व्यवस्था में किए गए प्रयासों की सराहना की जिसे देश के 100 शहरों में लागू करने की बात कही.

प्रौद्योगिकी के उपयोग की आवश्यकता

पीएम मोदी ने पुलिस बल के कार्यभार को कम करने के लिए तकनीकी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने का आह्वान किया. उन्होंने सुझाव दिया कि पुलिस स्टेशन को संसाधन आवंटन के लिए एक केंद्रीकृत बिंदु बनाया जाए जिससे पुलिस अधिकारियों की कार्यकुशलता में बढ़ोतरी हो. इसके अलावा बंदरगाह सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने भविष्य के लिए एक कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

राष्ट्रीय सुरक्षा पर व्यापक चर्चा

सम्मेलन के दौरान आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, साइबर अपराध, तटीय सुरक्षा, नार्को-तस्करी और वामपंथी उग्रवाद जैसी राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. पीएम ने बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा पर उभरती सुरक्षा चिंताओं के अलावा शहरी पुलिसिंग के ट्रेंड्स और दुर्भावनापूर्ण आख्यानों से निपटने की रणनीतियों पर भी चर्चा की.

गृह मंत्रालय और सरदार पटेल की श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि अगले वर्ष उनकी 150वीं जयंती पर गृह मंत्रालय से लेकर सभी पुलिस स्टेशन तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, और कई सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे. इस सम्मेलन ने देश में पुलिस बल के कार्य को ज्यादा सशक्त और तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने के उपायों पर जोर दिया, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Cyclone Fengal: तमिलनाडु में मिट्टी धंसने से 7 लोग मलबे में फंसे, फेंगल से भारत और श्रीलंका में 19 लोगों की मौते, जानें लेटेस्ट अपडेट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ढेर, गांदरबल और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ढेर, गांदरबल और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, ऑपरेशन जारी
ATF Price Hike: हवाई जहाज के फ्यूल ने भारत में तोड़े सभी रिकॉर्ड, टिकट ही नहीं ये सामान भी हो जाएंगे महंगे, जानें
हवाई जहाज के फ्यूल ने भारत में तोड़े सभी रिकॉर्ड, टिकट ही नहीं ये सामान भी हो जाएंगे महंगे, जानें
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल
इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली ही तारीख को सुबह-सुबह हो गया बड़ा विमान हादसा, चट्टान से टकराया प्लेन, कोई नहीं बचा
पहली ही तारीख को सुबह-सुबह हो गया बड़ा विमान हादसा, चट्टान से टकराया प्लेन, कोई नहीं बचा
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
आईपीएल में अभी कौन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, देखिए सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल में अभी कौन पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, देखिए सबसे ज्यादा विकेट और रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू, रणवीर सिंह के लिए कह दी ये बात
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
Dhirubhai Ambani International School : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कैसे मिलता है दाखिला, जानिए कितनी है फीस?
Embed widget