एक्सप्लोरर

Odisha Elections 2024: ओडिशा में सियासी बवाल! BJP उम्मीदवार ने तोड़ी EVM, बीजेडी विधायक ने कर दिया बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला

Odisha Incidence On Voting Day: ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं. राज्य में बीजेपी और बीजेडी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इस दौरान मारपीट और ईवीएम से तोड़फोड़ भी सामने आई.

Odisha Assembly Elections 2024: ओडिशा के बीजेपी विधायक उम्मीदवार प्रशांत जगदेव ने एक मतदान केंद्र में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मशीन में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं बूथ में घुसने का विरोध करने पर बीजेपी विधायक कैंडिडेट ने कथित तौर पर प्रिसाइडिंग ऑफिसर की पिटाई भी कर दी. इसके बाद प्रशांत जगदेव मौके से फरार हो गए. खुर्दा जिले के बोलागढ़ ब्लॉक के बड़ाकुमारी पंचायत में मतदान चल रहा था.

आरोप है कि जब जगदेव ने पोलिंग बूथ में घुसकर ईवीएम मशीन में तोड़फोड़ की तो बीजेपी की भुवनेश्वर से सांसद उम्मीदवार अपराजिता सारंगी वहां मौजूद थीं. प्रशांत इन्हीं सांसद उम्मीदवार के साथ कार में भाग रहे थे. हालांकि बाद में पुलिस ने पीछा कर प्रशांत जगदेव को ईवीएम मशीन में तोड़फोड़ करने के आरोप में हिरासत में ले लिया.

मुख्य चुनाव अधिकारी ने क्या कहा?

दूसरी ओर, ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) निकुंज बिहारी धल ने जगदेव के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके अलावा राज्य में दूसरी घटना में छेंदीपाड़ा विधायक सुशांत बेहरा ने संबलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत अंगुल जिले के एक बूथ पर एक बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला कर दिया.

बीजेडी विधायक ने बीजेपी कार्यकर्ता पर किया हमला

जब मतदान चल रहा था तो बीजेडी विधायक कोशला पंचायत के सिमिलिसाही में बूथ नंबर 84 के अंदर कुछ मतदाताओं को मनाने की कोशिश कर रहे थे. सिद्दार्थ शंकर साहू नाम के एक बीजेपी कार्यकर्ता ने विधायक की ऐसी गतिविधियों का कड़ा विरोध किया. साहू ने विधायक पर बूथ धांधली में शामिल होने का आरोप लगाया. इससे नाराज बेहरा ने अपने समर्थकों के साथ कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुजा धल ने कहा कि बीजेडी विधायक से जुड़ी घटना का वीडियो फुटेज मिल गया है. उन्होंने कहा, “हमें वीडियो फुटेज मिला है और इस संबंध में एसपी से बात की है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी”

(रजनीकांत बिस्वाल का इनपुट)

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 'अच्छा है तेजस्वी यादव ने शुरू कर दी गाने की प्रैक्टिस', जानें हिमंत बिस्व सरमा ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Telangana High Court: वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget