एक्सप्लोरर

वायुसेना ने गिराए बालाकोट पर बम, उमर अब्दुल्ला बोले- सही लोकेशन का पता चलने तक इस पर बात करना बेकार

वायुसेना ने एलओसी को पार कर जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने इस आतंकी ठिकानों पर 1000 किलो बम गिराए. ऐसा कहा जा रहा है कि ये कार्रवाई पाकिस्तान के बालाकोट में हुई.

नई दिल्ली: भारत ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है. बीती रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई की है. वायुसेना ने एलओसी को पार कर जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने POK के आतंकी ठिकानों पर 1000 किलो बम गिराए. ऐसा कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई  पाकिस्तान के बालाकोट में हुई. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तारफी करते हुए इस पर सवाल उठाए हैं.

सबसे पहले उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ''Wow, अगर ये सच है तो ये छोटा स्ट्राइक नहीं है लेकिन हमें आधारिकारिक बयान का इंतजार करना चाहिए.'' आगे उन्होंने लिखा, ''अब समस्या प्रधानमंत्री इमरान खान की अपने वतन के प्रति प्रतिबद्धता की है. उन्होंने कहा था, ''पाकिस्तान जवाब देने के बारे में सोचेगा नहीं, बल्कि जवाब देगा.'' ये प्रतिक्रिया क्या आकार लेगी? कहां होगी ? क्या भारत को पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का जवाब देना होगा?'' 

साथ ही आगे उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा, ''अगर ये स्ट्राइक खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के बालाकोट में हुई है तो IAF का ये आकस्मिक हमला बहुत बड़ा है. हालांकि अगर ये पूंछ सेक्टर के बालाकोट में किया गया है तो ये प्रतीकात्मक स्ट्राइक है क्योंकि इस समय इस एरिए में लॉन्च पैड्स, मिलिटेंट कैंप्स खाली हैं और नॉन-फंक्शनल हैं.''

आगे उन्होंने कहा, ''जब तक कि हमें ये पता नहीं चल जाता कि पाकिस्तानी जनरल  किस बालाकोट की बात कर रहे हैं, एयरफोर्स ने कहां हमला किया और क्या गिराया इस बारे में बात करना व्यर्थ है.''

पाकिस्तान ने आज खुद ही इस हमले की पुष्टि की. पाकिस्तान का दावा है कि ये हमला पूंछ सेक्टर के बालाकोट हुआ है. पाकिस्तान ने कहा कि  भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया और पाकिस्तानी सीमा में घुसपैठ की. पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) की जवाबी कार्रवाई के बाद विमान वापस लौट गए. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक आसिफ गफूर ने सुबह ट्वीट किया और रेडियो पाकिस्तान ने दावा किया कि वायुसेना के विमानों ने लौटने से पहले जल्दबाजी में विमान में रखे बम गिरा दिए जो खैबर पख्तूनख्वा में बालाकोट के पास गिरे हैं. रेडियो पाकिस्तान ने दावा किया कि यह कथित घटना मुजफ्फराबाद सेक्टर में हुई.

पुलवामा का बदला: पूर्व वायुसेना प्रमुख एवाई टिपनिस बोले- इंडियन एयरफोर्स का शानदार काम लेकिन सावधान 

बता दें कि बालाकोट पाकिस्तान के एबटाबाद के पास स्थिति है. एलओसी से बालाकोट की दूरी 88 किलोमीटर है. एबटाबाद वही इलाका है जहां ओसामा बिन लादेन छिपा था. भारतीय वायुसेना का इतना अंदर जाकर कार्रवाई करना बेहद सफल ऑपरेशन माना जा रहा है.

बालाकोट में किया गया यह हमला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से पार है जो दर्शाता है कि यह महज नियंत्रण रेखा का उल्लंघन नहीं हैं, बल्कि पाकिस्तानी क्षेत्र के भीतर की गई दंडात्मक कार्रवाई है.

वायु सेना ने मिराज 2000 लड़ाकू विमानों के जरिए तड़के 3.30 बजे यह हमला किया.

ये कार्रवाई 14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आत्मघाती बम हमले के बाद की गई है जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सेना को किसी भी तरह की कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है.

जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी और आज एयर स्ट्राइक करके उसके अल्फा 3 ठिकाने को भारतीय वायुसेना ने तबाह कर दिया.

Exclusive वीडियो: देखिए कैसे भारतीय वायु सेना के मिराज विमानों ने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Telangana High Court: वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget