एक्सप्लोरर

महंगाई के बीच टर्की से और प्याज मंगवाएगी सरकार, 12 हजार 500 मीट्रिक टन के लिए हुआ करार

पिछले करीब तीन महीनों से देशभर में प्याज की कमी की वजह से दामों में काफी तेजी देखने को मिल रही है. प्याज का दाम 120 रुपये से 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है.

नई दिल्ली: विदेश से आने वाले प्याज़ की खेप भारत पहुंचने लगी है. इस हफ़्ते के अंत तक ये प्याज़ बाज़ार में पहुंचने भी लगेगा. लेकिन ये सवाल कायम है कि क्या इससे प्याज़ की महंगाई से लोगों को राहत मिलेगी? हालांकि प्याज़ के सप्लाई की कमी को पूरा करने के केंद्र सरकार ने और प्याज़ आयात करने का निर्णय किया है.

सरकारी कम्पनी एमएमटीसी ने टर्की से और प्याज़ मंगवाने के लिए करार किया है. क़रार के मुताबिक़ एमएमटीसी टर्की से 12500 मीट्रिक टन प्याज़ खरीदेगा. इसे मिलाकर सरकार अबतक 42500 मीट्रिक टन प्याज़ आयात करने का करार कर चुकी है जिसमें टर्की से पहले किया गया 11000 मीट्रिक टन का आयात भी शामिल है. टर्की से नए करार के तहत आनेवाला 12500 मीट्रिक प्याज़ जनवरी के मध्य से भारत पहुंचने लगेगा.

विदेश से पहुंचने लगा है प्याज़

केंद्र सरकार की ओर से एमएमटीसी अबतक कुल मिलाकर 42500 मीट्रिक टन प्याज़ के आयात का करार कर चुकी है. इसमें से 12000 मीट्रिक टन प्याज़ 31 दिसम्बर तक भारत पहुंच जाएगा. एमएमटीसी ने सबसे पहले 6090 मीट्रिक टन प्याज़ के आयात के लिए मिश्र से करार किया था. सूत्रों के मुताबिक़ इस करार के तहत प्याज़ से लदे तीन जहाज अबतक मुम्बई के बंदरगाह पर पहुंच चुके हैं और जहाजों का पहुंचना लगातार जारी है. मिश्र के अलावा एमएमटीसी ने टर्की से प्याज़ के आयात का करार किया है.

अगले 1 - 2 दिनों में दिल्ली पहुंचेगा प्याज़

मिश्र से आई प्याज़ की पहली खेप पहले आंध्र प्रदेश और दिल्ली पहुंचेगी. सूत्रों के मुताबिक़ अगले 2 दिनों में आयातित प्याज़ दिल्ली पहुंचने लगेगा. सरकार को उम्मीद है कि प्याज की इस आवक से दाम में गिरावट शुरू हो जाएगी . दिल्ली में नैफेड को मदर डेयरी और सफल के बूथों के ज़रिए सस्ता प्याज़ वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं. उपभोक्ता मंत्रालय के एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि अगले 15 दिनों में प्याज की क़ीमत 50 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच जाएगी. इसकी एक वजह ये है कि बाहर से आने वाले प्याज़ के अलावा घरेलू पैदा होने वाले खरीफ़ सीजन के प्याज़ भी बाज़ार में पहुंचने लगेगी जिससे प्याज़ की सप्लाई सामान्य हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
कतर-सऊदी-कुवैत के अलावा भारत अब इस देश से खरीद रहा LPG, मिडिल ईस्ट जंग के बीच सरकार का बड़ा बयान
मिडिल ईस्ट के अलावा भारत अब इस देश से खरीद रहा LPG, जंग के बीच सरकार का बड़ा बयान
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन
Israel-Iran War: ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज
‘होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं लौटेंगे 22 भारतीय जहाज’, सोशल मीडिया के दावे को MEA ने किया खारिज

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
Middle East War: 'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
'इजरायल करेगा सऊदी के तेल ठिकानों पर हमला...', ईरान का सनसनीखेज दावा, बताया बन रहा फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
तंदूर में पक रही चाप फिर भी बढ़ाए प्राइज, कस्टमर के सवाल पर दुकानदार की हंसी हुई वायरल
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
IPS vs CAPF क्या अंतर है, प्रमोशन कैसे होता है और आखिर विवाद क्यों है?
Embed widget