एक्सप्लोरर

'सिर्फ चुनावों से कोई...', अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सरकार को दिखाया आईना, कह दी ये बात

Sonam Wangchuk On Hunger Strike: पिछले 14 दिन से जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केवल चुनावों से ही कोई देश लोकतांत्रिक नहीं बन जाता है.

Sonam Wangchuk On Hunger Strike: लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में पिछले 14 दिन से जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केवल चुनावों से ही कोई देश लोकतांत्रिक नहीं बन जाता बल्कि यह तभी हो सकता है जब लोगों की आवाज सुनी जाए. 

लेह से दिल्ली तक की पदयात्रा का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक को पिछले महीने उनके कई समर्थकों के साथ हिरासत में लिया गया था और बाद में रिहा कर दिया गया था. वह तब से देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की मांग को लेकर करीब दो दर्जन समर्थकों के साथ लद्दाख भवन में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं. सरकार की ओर से अब तक किसी भी बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है. 

छह अक्टूबर से अनशन पर हैं सोनम वांगचुक

छह अक्टूबर, 2024 से सिर्फ नमक के पानी का घोल पीकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने अफसोस जताते हुए कहा कि उनके समर्थकों को भवन के चारों ओर अवरोधक लगाकर शीर्ष नेतृत्व से मिलने से रोका जा रहा है. कई दिन के उपवास के बाद शारीरिक रूप से कमजोर हो चुके वांगचुक ने मद्धिम आवाज में बात की और इंटरव्यू में बताया, “आप देख सकते हैं कि लद्दाख भवन में पाबंदियां हैं. वे तय कर रहे हैं कि कौन अंदर आ सकता है और कौन नहीं. वे लोगों को यहां पार्क में इकट्ठा होने की भी अनुमति नहीं दे रहे.” 

नहीं सुन रही सरकार- सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने बताया कि शायद उनको मिल रहे समर्थन से शीर्ष नेतृत्व को कुछ डर है. वे उन लोगों से डरते हैं, जो चुपचाप अनशन करना चाहते हैं. दिल्ली आने के बाद से उनके साथ जो कुछ हुआ उसे लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता. यह लोकतंत्र के लिए दुखद है. देश के एक छोर से सीमावर्ती इलाकों से 150 लोग राष्ट्रीय राजधानी में आए, जिनमें 80 से अधिक उम्र के लोग, महिलाएं और भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले सेवानिवृत्त सैनिक शामिल हैं. दिल्ली आने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और फिर अनशन पर बैठने के लिए मजबूर किया गया. इतना कुछ होने के बावजूद सरकार सुनने को भी तैयार नहीं हैं.

इसे कैसे कहें लोकतंत्र - सोनम वांगचुक 

एक्टिविस्ट ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि इसे लोकतंत्र कैसे कहें. केवल चुनाव किसी देश को लोकतांत्रिक नहीं बनाते. सरकार को लोगों का और उनकी आवाज का सम्मान करना होगा. उन्होंने कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकंतत्र के लिए दुखी हैं. लोकतंत्र में सरकार को इतना निर्दयी नहीं होना चाहिए, खासकर तब जब बात सीमावर्ती क्षेत्र से आए लोगों की हो. हमने वर्षों तक पांच से छह युद्ध में सीमाओं की रक्षा की है. इस तरह के व्यवहार से लोगों का मनोबल और उनकी देशभक्ति प्रभावित हो सकती है. 

फिर से बातचीत शुरू करने का आग्रह कर रहे हैं सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने यह भी बताया, ‘‘अभी तक किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया है. हम यहीं बैठे रहेंगे. हमें कोई जल्दी नहीं है. विरोध जारी रहने से शायद सरकार हमारी बात सुन ले. हम यह नहीं कह रहे हैं कि हमें आज अंतिम फैसला सुना दें, हम बस उनसे बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह कर रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी को आदिवासी महिला ने भेजा खास गिफ्ट, वायरल हुए फोटो तो PM ने दिया यह रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट और हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय ने लगाई वादों की झड़ी
सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट, हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय के बड़े वादे
'भाजपा के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति मुर्मू की नाराजगी पर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- साल में एक बार आएंगी तो...
'BJP के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति की नाराजगी पर बोलीं CM ममता, कहा- साल में एक बार...
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 

वीडियोज

Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget