एक्सप्लोरर

ABP के ‘ऑपरेशन मीठा ज़हर’ का असर, कई फैक्ट्रियों पर पड़े छापे, लाखों का माल जब्त

दरअसल नकली मावे का ये काला कारोबार इसलिए फल फूल रहा है क्योंकि एक तो इसमें मेहनत काफी कम है, दूसरा इसकी लागत असली मावे की तुलना में कुछ भी नहीं है, तीसरा कम वक्त में ज्यादा बनता है.

मेरठ: एबीपी न्यूज़ के ‘ऑपरेशन मीठा जहर’ का बड़ा असर हुआ है. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में फ़ूड विभाग की टीम ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की है. सरधना क्षेत्र के नई बस्ती में फूड विभाग की टीम ने भारी मात्रा में नकली मावा पकड़ा है. बता दें कि त्योहारों के सीज़न में मावे और दूध का कारोबार करने वाले सक्रिय हो जाते हैं. मेरठ के सरधना क्षेत्र की फैक्ट्री में पॉम आयल, मिल्क पाउडर, रिफाइंड, रंग मिलाकर नकली मावा तैयार किया जा रहा था. फूड विभाग की टीम ने यहां से भारी मात्रा में तैयार नकली मावा और उसे बनाने की सामग्री को कब्जे में ले लिया गया है. टीम ने सभी सामग्री का सैम्पल लेने के साथ कच्चे माल को सील करने के साथ साथ तैयार माल को भी जमीन में दबा दिया है. फूड विभाग की टीम ने क्या-क्या पकड़ा? खोया भट्टी पर छापा मारकर फूड विभाग ने 150 किलो खोया, 2025 किलो स्टार्च, 2125 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर और 1110 किलोरिफाइंड सीज किया. 10 अक्टूबर को मेरठ के सरधना में तीन खोया भट्टियों पर छापा मारा गया था. इसमें 250 किलो नकली खोया, 150 लीटर वनस्पति और 85 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया है. फूड विभाग ने माल के नौ सैंपल भी लिए हैं. एबीपी न्यूज़ ने ऑपरेशन मीठा ज़हरमें क्या दिखाया था? दरअसल त्योहारों पर दूध और उससे बनी चीजों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. जबकि उत्पादन इतना नहीं बढ़ता, ऐसे में मांग को पूरा करने के लिए नकली दूध का कारोबार धड़ल्ले से शुरु हो जाता है. देखने में मिठाईयां बिलकुल असली जैसी होती हैं. हालात यह हैं कि खुद केंद्र सरकार कह चुकी है कि मिलावट खतरनाक स्तर पर हो रही है. ABP के ‘ऑपरेशन मीठा ज़हर’ का असर, कई फैक्ट्रियों पर पड़े छापे, लाखों का माल जब्त पिछले साल ही सरकार बोल चुकी है कि देश में तीन में से दो लोग नकली मिलावटी दूध पी रहे हैं. ताजा हालात क्या है यही जानने के लिए एबीपी न्यूज़ की टीम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और उसके आस-पास की जगहों पर नकली दूध और मावे बनाने की फैक्ट्री में पहुंची और वहां की सच्चाई दिखाई. ये मिलावटी सामान दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में भेजा जा रहा है. (एबीपी न्यूज़ आपको सावधान कर रहा है कि त्योहारों के इस मौसम में आपको और ज्यादा चौकन्ना रहने की ज़रूरत है. आपको अपने घर में आने वाले दूध पर नज़र रखने की जरूरत है, क्योंकि त्योहारों के इस मौसम में दूध की डिमांड बढ़ जाती है और इस डिमांड को मिलावट के जरिए पूरा किया जाता है.) यहां देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: तेल, गैस... अब कंडोम की किल्लत! भारत में 8,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर संकट, कैसे बिस्तर तक पहुंची US-ईरान जंग?
तेल, गैस और अब कंडोम की किल्लत! कैसे भारत में 8,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर मंडरा रहा खतरा?
कुवैत में मारे गए 20 भारतीयों के शव पहुंचे भारत, जंग के बीच कैसे हुई इनकी मौत, जानें
कुवैत में मारे गए 20 भारतीयों के शव पहुंचे भारत, जंग के बीच कैसे हुई इनकी मौत, जानें
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की सुनवाई रोकने से मना किया, मुस्लिम पक्ष से अपनी आपत्ति वहीं रखने को कहा
भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की सुनवाई रोकने से मना किया, मुस्लिम पक्ष से अपनी आपत्ति वहीं रखने को कहा
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: 'आप हमें दो बार धोखा नहीं दे सकते', ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाईं खरी-खरी
'आप हमें दो बार धोखा नहीं दे सकते', ईरान युद्ध के बीच स्पेन ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाईं खरी-खरी
Pawan Singh: पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'
पवन सिंह को BJP में कौन सा पद मिलेगा? मनोज तिवारी बोले- 'भाजपा उन्हें जल्द…'
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे अजय देवगन, दृश्यम 3 से लेकर गोलमाल 5 तक ये है लिस्ट
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस किंग बनेंगे अजय देवगन, दृश्यम 3 से लेकर गोलमाल 5 तक ये है लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
Bihar Jobs 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
बिहार में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 92 हजार मिलेगी सैलरी; ये करें अप्लाई
Embed widget