एक्सप्लोरर

Operation WhatsApp: आर्यन खान ड्रग्स केस में वसूली के लिए रची गई साज़िश, कब मिलेंगे इन 10 सवालों के जवाब

Operation WhatsApp: एबीपी न्यूज के पास किरण गोसावी और प्रभाकर सैल की जो व्हाट्सएप चैट है उसमें केपी गोसावी और प्रभाकर आर्यन की गिरफ्तारी के बाद पैसों के लेन देन की कोशिश कर रहे हैं.

Operation WhatsApp: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के क्रूज ड्रग्स केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. आज एबीपी न्यूज़ ने एनसीबी के मुख्य गवाह किरण गोसावी की WhatsApp चैट सामने लाकर खुलासा किया है. चैट के मुताबिक वसूली की पूरी साजिश केपी गोसावी ने रची थी. प्राइवेट डिटेक्टिव केपी गोसावी (KP Gosavi) एंड कंपनी NCB के नाम पर वसूली का खेल खेल रहा था. इतना ही नहीं एनसीबी की छापेमारी से पहले ही केपी गोसावी के पास क्रूज पर मौजूद 10 हाईप्रोफाइल लोगों की लिस्ट थी.

गोसावी और प्रभाकर सैल की व्हाट्सएप चैट से बड़े खुलासे

एबीपी न्यूज के पास किरण गोसावी और प्रभाकर सैल की जो व्हाट्सएप चैट है उसमें केपी गोसावी और प्रभाकर आर्यन की गिरफ्तारी के बाद पैसों के लेन देन की कोशिश कर रहे हैं. व्हाट्सएप चैटसे खुलासा हुआ है कि वसूली की साजिश केपी गोसावी ने रची थी. गोसावी का ड्राइवर प्रभाकर खुद रुपयों से भरा बैग लेकर आया था. इसका खुलासा प्रभाकर सैल ने अपने ऐफिडेविट में किया है.

गोसावी के पास 10 लोगों की हिटलिस्ट मौजूद थी?

इतना ही नहीं प्रभाकर सैल रुपयों की डिलिवरी किरण गोसावी के कहने पर लेने गया था और पैसों की डिलिवरी  हाजी अली के सामने इंडियाना होटल के पास हुई थी. हलफनामे में सैल ने 50 लाख रुपये मिलने की बात मानी है. प्रभाकर सैल ने खुलासा किया है कि क्रूज पार्टी में NCB की रेड से पहले ही केपी गोसावी के पास 10 लोगों की हिटलिस्ट मौजूद थी. सैल ने ही गोसावी को क्रूज पर NCB की कार्रवाई और गिरफ्तारी की जानकारी दी थी. इन खुलासों के बाद अब कई सवाल सामने आ गए हैं, जिनके जवाब मिलने बेहद जरूरी हैं.

कब मिलेंगे इन 10 सवालों के जवाब?

  • क्या NCB के नाम पर रुपयों की वसूली की गई?
  • क्या आर्यन को छुड़ाने के लिए पैसे दिए गए?
  • अगर किरण गोसावी के कहने पर वसूली हुई तो किस कैपेसिटी में?
  • क्या किरण गोसावी ने NCB के नाम का इस्तेमाल किया?
  • केपी गोसावी से पैसे की डील की बात किसने की?
  • नीली मर्सिडीज में किससे मुलाकात होने वाली थी?
  • सफेद कार में रुपए लेकर कौन आया था?
  • दो बैग में कुल कितने रुपए थे?
  • क्या दो बैग में 50 लाख रुपए थे, जिसकी बात की जा रही थी?
  • प्रभाकर सैल ने 50 लाख रुपए किसे दिए?

यह भी पढ़ें-

Nawab Malik PC: नवाब मलिक बोले- हजारों करोड़ की उगाही में शामिल हैं फडणवीस, अंडरवर्ल्ड के लोगों को बड़े पदों पर बिठाया

Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11466 केस दर्ज, 460 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana High Court: वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
Khamenei Death Protest: 'यह कायराना और अमानवीय...' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता
'यह कायराना और अमानवीय...' भड़के ओवैसी, खामेनई की मौत पर हैदराबाद की सड़कों पर उतरे AIMIM नेता

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
होली पर दिल्ली सरकार दे रही फ्री सिलेंडर, जानें कौन उठा सकता है लाभ?
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
यहां है UPSC एग्जाम की तैयारी का स्मार्ट तरीका, जानें कैसे बना सकते हैं बेहतर स्ट्रेटजी
Embed widget