एक्सप्लोरर

Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में CAA-NRC को लेकर क्या सोचते हैं लोग, क्या है उनकी नजर में सबसे बड़ा मुद्दा?

West Bengal Opinion Poll: सी वोटर ने लोगों से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, CAA-NRC, घुसपैठ जैसे मुद्दों को लेकर सवाल किए.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटिंग के लिए दो हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है. इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया है. सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पश्चिम बंगाल में जीत की हैट्रिक लगा सकती है.

बीजेपी को इस चुनाव में पिछले चुनावों की तुलना में जबरदस्त फायदा तो हो रहा है लेकिन सत्ता का स्वाद चखने में नाकामयाब दिख रही है. वहीं कांग्रेस-लेफ्ट को इस चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. सी वोटर ने लोगों से कई अन्य सवाल भी किए हैं.

सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है? सर्वे में पूछा गया कि उनके लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है? 35% लोगों का कहना था कि बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है. 20 फीसदी लोग बिजली-पानी को बड़ा मुद्दा मानते हैं. वहीं कोरोना को 15 फीसदी, कानून व्यवस्था को 4 फीसदी, भ्रष्टाचार को 12 फीसदी, सीएए-एनआरसी को 6 फीसदी, घुसपैठ को 2 फीसदी लोग मुद्दा मानते हैं.

Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में CAA-NRC को लेकर क्या सोचते हैं लोग, क्या है उनकी नजर में सबसे बड़ा मुद्दा?

अगला सवाल था कि चुनाव के अहम फैक्टर क्या क्या होंगे?

15 % को AIMIM का ध्रुवीकरण मुद्दा लगता है, 19 % को लगता है कि टीएमसी के बागियों से चुनाव तय होगा, 29 % का मानना है कि ममता बनर्जी की द्वारे सरकार योजना बड़ी भूमिका निभायेगी. 8 % का मानना है कि बीजेपी में घोटाले के आरोपियों का जाना मुद्दा होगा. 5% को लगता है कि राष्ट्रवाद बनाम क्षेत्रवाद से चुनाव तय होगा, 6 % को लगता है कि बीजेपी का आक्रामक प्रचार चुनाव की दिशा तय करेगा, जबकि 18% लोग दूसरे मुद्दों को बड़ा फैक्टर मानते हैं.

Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में CAA-NRC को लेकर क्या सोचते हैं लोग, क्या है उनकी नजर में सबसे बड़ा मुद्दा?

ममता सरकार के प्रदर्शन को आप कैसा मानते हैं?

52 फीसदी लोगों ने पश्चिम बंगाल सरकार का प्रदर्शन अच्छा बताया, जबकि 22% ने औसत और खराब बताने वालों की संख्या 26% है.

CM के तौर पर ममता बनर्जी का कामकाज कैसा है? 54% लोगों ने अच्छा कहा. 20 फीसदी ने औसत बताया और 26% का कहना था कि ममता बनर्जी ने खराब काम किया है.

PM के तौर पर नरेंद्र मोदी का कामकाज कैसा है? 46% लोगों ने अच्छा बताया है. 16% ने औसत और 38% ने खराब बताया.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती दो मई को होगी.

सी वोटर सर्वे नोट: सभी पांच राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर 52 हजार 997 लोगों से बात की गई है. इसमें पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 19 हजार 314 लोगों से बात हुई है. सर्वे 28 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

West Bengal Opinion Poll: ममता लगाएंगी जीत की हैट्रिक या सत्ता पर विराजमान होगी BJP | जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget