एक्सप्लोरर

नोटबंदी, जीएसटी समेत कई मुद्दों पर सरकार को मिलकर घेरेंगे विपक्षी दल

इन मुद्दों में ‘नोटबंदी के दुष्प्रभाव’, ‘जीएसटी लागू करने में जल्दबाजी’, ‘किसानों का संकट और आत्महत्या’ कथित ‘राजनीतिक प्रतिशोध’, देश के संघीय ढांचे का संरक्षण, फर्जी खबरों का फैलाव और लोगों को सांप्रदायिक रूप से भड़काना शामिल हैं.

नई दिल्ली: विपक्ष के 18 दल संसद के 17 जुलाई से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र में नोटबंदी, जीएसटी और अन्य विभिन्न मुद्दों पर सरकार को मिलकर घरेंगे. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इन दलों के नेताओं ने मंगलवार को हुई बैठक में संसद सत्र के दौरान उठाये जाने वाले मुद्दों और व्यापक रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. यह बैठक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के प्रत्याशी के बारे में बुलाई गयी थी. सूत्रों ने अपनी पहचान बताने से इंकार कर दिया.

सूत्रों ने बताया कि 18 दल संसद के भीतर और बाहर जिन पांच मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे उन्हें लेकर एक व्यापक सहमति बनी है. संसद के बाहर सरकार को सोशल मीडिया के जरिये घेरा जाएगा.

इन मुद्दों में ‘नोटबंदी के दुष्प्रभाव’, ‘जीएसटी लागू करने में जल्दबाजी’, ‘किसानों का संकट और आत्महत्या’ कथित ‘राजनीतिक प्रतिशोध’, देश के संघीय ढांचे का संरक्षण, फर्जी खबरों का फैलाव और लोगों को सांप्रदायिक रूप से भड़काना शामिल हैं.

कथित ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ की चर्चा करते हुए सूत्रों ने कहा कि ‘नारदा घोटाले’ में तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के परिजनों और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिजनों पर छापे मारे गये.

मंगलवार की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, जदयू के शरद यादव, राकांपा के प्रफुल्ल पटेल, माकपा के सीताराम येचुरी, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल, बसपा के सतीश मिश्रा तथा 10 अन्य पार्टियों के नेता हैं.

डेरेक से सम्पर्क किए जाने पर उन्होंने बैठक में हुई चर्चा का ब्यौरा तो नहीं दिया किन्तु कहा, ‘‘हम सब एक टीम की तरह काम कर रहे हैं’’ और ‘‘विपक्ष में एक आदमी की तरफ से सब कुछ चलाए जाने जैसी बात नहीं है.’’ सूत्रों ने बताया कि बैठक में सपा के नरेश अग्रवाल ने सुझाव दिया कि विपक्षी दलों के बीच इस तरह का संवाद महीने में कम से कम एक बार तो होना चाहिए ताकि वे अपने रूखों के समन्वय कायम कर सकें.

सूत्रों ने कहा कि इस तरह की बैठकें न केवल दिल्ली बल्कि राज्य राजधानियों में भी होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार तय करने के मामले में आम सर्वसम्मति दिखाई. सोनिया गांधी ने जब डेरक से चर्चा शुरू करने को कहा तो उन्होंने गोपालकृष्ण गांधी का नाम प्रस्तावित किया जिसे सबने अनुमोदित कर दिया. उन्होंने कहा कि दूसरा कोई नाम नहीं रखा गया.

सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस चूंकि दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है इसलिए उसे संयुक्त उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित करने का अवसर दिया गया. सबसे बड़े विपक्षी दल ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझे नाम का प्रस्तावित किया था.

राष्ट्रपति चुनाव में 17 विपक्षी दलों ने मीरा कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया था. जदयू ने इस चुनाव में राजग के उम्मीदवार का समर्थन किया जबकि उपराष्ट्रपति चुनाव में उसने विपक्षी दलों के उम्मीदवार का साथ देने की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
Iran-Israel Conflict: जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर
Iran-Israel Conflict: जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रालयों से मांगा रिफॉर्म्स का ब्यौरा, सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिए निर्देश

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 'भयंकर हमले बाकी...' ईरान संग क्या करेगा अमेरिका? मार्को रूबियो ने बताया जंग के पीछे क्या है प्लान
'भयंकर हमले बाकी...' ईरान संग क्या करेगा अमेरिका? मार्को रूबियो ने बताया जंग के पीछे क्या है प्लान
Israel Iran War: 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'प्री-वेडिंग फोटोशूट' के लिए गये UP के पांच लोग दुबई में फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
T-20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को इस बात पर देना होगा ध्यान, कहीं खिताबी जंग में हो न जाए बड़ी गलती
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
Weather Forecast: होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
होली पर कैसा रहेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी कहां, जानें यूपी-बिहार, दिल्ली के लिए क्या चेतावनी?
United Nations Role: ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
ईरान पर हमलों का विरोध क्यों नहीं कर रहा संयुक्त राष्ट्र, आखिर क्या था इसे बनाने का मकसद?
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
यहां जन्मा 5.9 किलो का ‘सुपर बेबी’! अस्पताल में जन्म लेते ही बना रिकॉर्ड, तस्वीरें देख दंग रह गए लोग
Embed widget