एक्सप्लोरर

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी करेंगे कश्मीर का दौरा, घाटी की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों संग करेंगे वार्ता

Pahalgam Terror Attack: खुफिया एजेंसियों को इस बात का पूरा शक है कि जैश, लश्कर और टीआरएफ ने पहलगाम नरसंहार पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की शह पर किया है.

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम नरसंहार के बाद कश्मीर घाटी की सुरक्षा समीक्षा के लिए शुक्रवार (24 अप्रैल, 2025) को थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार भी मौजूद रहेंगे.

जनरल द्विवेदी, श्रीनगर स्थित बादामी बाग कैंट में सेना की 15वीं (चिनार) कोर के कमांडर और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों से पहलगाम हमले के बाद उपजे हालात पर चर्चा करेंगे. इस दौरान चिनार कोर के अधिकारी सेनाध्यक्ष को पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की धर-पकड़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और ऑपरेशन की जानकारी देंगे. साथ ही सेना प्रमुख इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि पहलगाम के टूरिस्ट स्पॉट पर इतना बड़ा हमला कैसे हो गया.

जांच एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए
शुरुआती जांच में साफ हो गया है कि पहलगाम हमले में स्थानीय आतंकियों के साथ ही पाकिस्तान से आए आतंकवादी भी शामिल थे. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच जारी किए हैं. ये स्केच, हाल ही में पाकिस्तान से घुसपैठ कर कश्मीर घाटी में घुसे आतंकियों से मेल खाते हैं. इन आतंकियों की तस्वीर कुछ दिनों पहले एक आतंकी की मुठभेड़ के बाद हाथ लगी थी.

इस तस्वीर में चार आतंकी दिखाई पड़ रहे हैं. इनमें जिन तीन आतंकियों पर शक की सुई घूम रही हैं, उसमें आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तलहा शामिल हैं. माना जा रहा है कि अबू तलहा, पाकिस्तान का है और लश्कर ए तैयबा का कमांडर है. लश्कर में अबू तलहा एक रैंक होती हैं, जो मिड-लेवल के आतंकियों को दी जाती है (टॉप कमांडर को अबू मूसा के नाम से जाना जाता है).

टीआरएफ टारगेट किलिंग के लिए कुख्यात है
हमले के तुरंत बाद लश्कर के छद्म संगठन टीआरएफ ने जिम्मेदारी ली थी. द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) का नाम हाल के सालों में कश्मीर घाटी में सामने आया था. पाकिस्तान में लश्कर पर दबाव पड़ने के बाद इस ग्रुप को खड़ा किया गया था. टारगेट किलिंग के लिए टीआरएफ को कुख्यात माना जाता है.

खुफिया एजेंसियां हालांकि, इस बात को बखूबी जानती हैं कि इस हमले की साजिश फरवरी के महीने में पाकिस्तान के गैर-कानूनी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के रावलकोट में रची गई थी. 5 फरवरी को पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद ने कश्मीर सॉलिडैरिटी डे मनाया था. 

जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर में हमास कमांडरों का स्वागत 
इस जलसे में और लश्कर ने हमास की पॉलिटिकल विंग के नेताओं को आमंत्रित किया था. ऐसे में कश्मीर सॉलिडैरिटी डे के साथ ही आतंकी संगठनों ने अल-अक्सा फ्लड के तौर भी मनाया गया था. हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए आतंकी हमले को अल-अक्सा फ्लड ऑपरेशन का नाम दिया था. रावलकोट के जलसे में पीओके के झंडे के साथ ही हमास के झंडे भी लहराए गए थे. हमास की तर्ज पर ही लश्कर और जैश ने बाइक और घोड़ों पर एक बड़ी रैली रावलकोट शहर में निकाली थी, क्योंकि पिछले एक-डेढ़ साल से रावलकोट में भारत के समर्थन में प्रदर्शन हो रहे थे. भारत का तिरंगा तक लहराया गया था.

हमास कनेक्शन को बल इसलिए भी मिलता है क्योंकि पिछले हफ्ते भी जैश ए मोहम्मद के बहावलपुर स्थित हेडक्वार्टर में हमास के कमांडरों का स्वागत किया गया था. इस दौरान हमास के कमांडरों की लिमोजिन को घोड़ों पर सवार जैश के आतंकियों ने अगवानी की थी.

खुफिया एजेंसियों को इस बात का पूरा शक है कि जैश, लश्कर और टीआरएफ ने पहलगाम का नरसंहार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की शह पर किया है, क्योंकि 16 अप्रैल को ही पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने भारत, कश्मीर और हिंदुओं को लेकर एक उन्मादी भाषण दिया था. 

ये भी पढ़ें:

पहलगाम हमला: हमने माथे से बिंदी उतार दी और 'अल्लाहु अकबर' कहना शुरू कर दिया- पीड़ित की पत्नी

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत कब आया था ईरान का IRIS Dena, जिसे अमेरिका ने समंदर में डुबोया, कैसे किया अटैक?
भारत कब आया था ईरान का IRIS Dena, जिसे अमेरिका ने समंदर में डुबोया, कैसे किया अटैक?
'उन एक्सपर्ट को शिक्षा बोर्ड में कहीं काम न दें...', NCERT चैप्टर मामले में फैसला सुनाते हुए बोले CJI सूर्यकांत
'उन एक्सपर्ट को शिक्षा बोर्ड में कहीं काम न दें...', NCERT चैप्टर मामले में फैसला सुनाते हुए बोले CJI सूर्यकांत
Parliament Session 2026 Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज
Live: 'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रविशंकर प्रसाद का तंज
'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?
'राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती', संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट की 25वीं एनिवर्सरी, पति ने घुटने पर बैठ दिया गुलाब
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
LPG Fuel Crisis Live: दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
Embed widget