एक्सप्लोरर

वाटर स्ट्राइक: साथ-साथ नहीं बहेगा खून और पानी, भारत ने रद्द किया सिंधु जल समझौता, बूंद-बूंद के लिए मोहताज होगा पाकिस्तान

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट और भुखमरी की मार झेल रहा है. इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच हर साल सिंधु जल आयोग की बैठक अनिवार्य है.

Pahalgam Terror Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (23 अप्रैल 2025) शाम को कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की एक आपात बैठक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए गए हैं. पाकिस्तान को साफ संदेश देते हुए भारत ने सिंधु जल संधि (1960) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. सिंधु को पाकिस्तान का लाइफ लाइन कहा जाता है. केंद्र की मोदी सरकार के इस फैसले के बाद सिंधु और सहायक नदियों के पानी पर भारत का नियंत्रण हो जाएगा और वहां के लोग पानी के लिए तरस जाएंगे.

21 करोड़ लोग सिंधु के पानी पर हैं निर्भर

सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियां (झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास, सतलज) चार देशों से गुजरती है. पाकिस्तान की पूरी आबादी (करीब 21 करोड़) को पानी के लिए इसी नदी पर निर्भर रहना पड़ता है. सिंधु जल समझौता तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तानी मिलिट्री जनरल अयूब खान के बीच सितंबर 1960 में हुआ था. 

टूट जाएगी पाकिस्तान की कमर

  • पाकिस्तान की 80 फीसदी खेती के जमीन (लगभग 16 मिलियन हेक्टेयर) सिंधु नदी के पानी पर निर्भर है.
  • इस पानी का 93 फीसदी हिस्सा सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है, जो देश की कृषि को शक्ति प्रदान करता है.
  • यह प्रणाली से 237 मिलियन से अधिक लोगों का भरण-पोषण होता है, जिसमें सिंधु बेसिन की 61 फीसदी जनसंख्या पाकिस्तान में रहती है.
  • पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची, लाहौर, मुल्तान सिंधु नदी के पानी पर निर्भर हैं.
  • पाकिस्तान के तरबेला और मंगला जैसे पॉवर प्रोजेक्ट इस नदी पर निर्भर हैं.

कौन-कितना पानी इस्तेमाल करता है?

इस समझौते के तहत भारत सिंधु नदी प्रणाली के पानी का केवल 20 फीसदी ही इस्तेमाल कर सकता है और बाकी 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को देता है. भारत अपने हिस्से में से भी करीब 90 फीसदी पानी ही इस्तेमाल करता है. इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच हर साल सिंधु जल आयोग की बैठक अनिवार्य है.

इस समझौते के रोकने से भारत सिंधु नदी का जल प्रवाह पाकिस्तान को रोक देगा, जिससे पाकिस्तान बूंद-बूंद को तरस जाएगा. भारत ने पिछले साल अगस्त में सिंधु जल संधि की समीक्षा के लिए पाकिस्तान को एक नोटिस भी दिया था. पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट और भुखमरी की मार झेल रहा है.

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack: 'कश्‍मीर गर्दन की नस, हिंदू और मुसलमान...' PAK आर्मी चीफ के बयान के 6 दिन बाद ही मजहब पूछकर कत्‍लेआम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया
ईरान वॉर के बीच रुपये को मारा ‘लकवा’, राहुल बोले- PM ने देश के भविष्य को दांव पर लगाया
Assembly Election 2026: घर बैठे वोट डालेंगे 2.3 लाख से ज्यादा मतदाता: EC की ‘होम वोटिंग’ सुविधा शुरू, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ी राहत
घर बैठे वोट डालेंगे 2.3 लाख से ज्यादा मतदाता: EC की ‘होम वोटिंग’ सुविधा शुरू, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ी राहत
केरलम के CM पिनराई विजयन ने FCRA में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधानों पर जताई चिंता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
केरलम के CM पिनराई विजयन ने FCRA में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधानों पर जताई चिंता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी
1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?
1 अप्रैल से शुरू हो रहा जनगणना 2027 का पहला चरण, आयुक्त मृत्युंजय कुमार ने दी कई अहम जानकारियां; जानें कैसे क्या होगा?

वीडियोज

Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
'कप्तान' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख पाएंगे साकिब सलीम-सिद्धार्थ निगम की ये सीरीज
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Causes Of Premature Ageing: 8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
8 घंटे से ज्यादा बैठना स्मोकिंग जितना खतरनाक! जानें वे 8 आदतें, जो समय से पहले बना रहीं बूढ़ा
Embed widget