एक्सप्लोरर

धर्म परिवर्तन से बचने को छोड़ा पाकिस्तान, अब सरकार के आदेश से वापस लौटने को मजबूर ये पाकिस्तानी महिला

शारदा ने कहा कि वह अपने परिवार के बिना एक पल भी नहीं रह सकतीं. उन्होंने कहा कि उनके बेटे, बेटी और नाती-नातिन भी उतने ही चिंतित हैं और शारदा को उनसे अलग होने नहीं देना चाहते.

Notice To Pakistani Citizen In India: पाकिस्तान में जन्मी शारदा कुकरेजा ने शनिवार (26 अप्रैल, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से अपील की कि उन्हें उनके परिवार से अलग न किया जाए, क्योंकि पुलिस ने उन्हें देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है. 53 साल की कुकरेजा एक भारतीय नागरिक से विवाह करने के बाद 35 सालों से ओडिशा के बोलांगीर जिले में रह रही हैं.

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुक्कुर शहर में जन्मी शारदा जबरन धर्म परिवर्तन और वहां एक मुस्लिम युवक से शादी से बचने के लिए भारत आ गई थीं. महेश कुमार कुकरेजा से शादी करने के बाद वह 35 साल से ओडिशा के बोलांगीर जिले में रह रही हैं. उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं. उनके दोनों बच्चे शादीशुदा हैं. 

रिकॉर्ड के आधार पर दिया गया नोटिस, महिला के दावों की हो रही जांच

बोलांगीर के पुलिस अधीक्षक अभिलाष. जी ने बताया कि प्रशासन ने शारदा को ‘‘जल्द से जल्द’’ देश छोड़ने का नोटिस दिया है. उन्होंने कहा कि नोटिस केवल महिला को दिया गया है, उनके पति या बच्चों को नहीं. शारदा कुकरेजा के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि उनके पास आधार कार्ड है और उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हमने रिकॉर्ड के अनुसार नोटिस दिया है. हमें अब उनकी ओर से किए जा रहे दावों की पुष्टि करनी है.’’

भारत ने घोषणा की थी कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए जाएंगे और इन लोगों को देश छोड़ने को कहा गया है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.

35 साल पहले पाकिस्तान छोड़ भारत पहुंचीं

शारदा ने कहा कि वह अपनी चार बहनों और पांच भाइयों के साथ धर्मांतरण के डर से पाकिस्तान से भागकर 35 साल पहले बोलांगीर जिले में बस गई थीं. उन्होंने कहा कि उनके सभी भाई-बहन भी विवाहित हैं और भारत की अलग-अलग जगहों में रह रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘पहले हम ओडिशा के कोरापुट जिले में आए और शादी के बाद बोलांगीर आ गए. मैं 35 साल से बोलांगीर में रह रही हूं. 1990 में जब मेरी शादी हुई थी, तब मैं केवल 18 साल की थी.’’ उन्होंने बताया कि उनका परिवार 1987 में 60 दिन के वीजा पर भारत आया था. महिला के परिवार के सभी सदस्य भारतीय हैं, फिर भी उनके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है और वह तकनीकी रूप से उस देश की नागरिक है.

'मुझे नहीं माना जाता भारतीय'

शारदा ने दावा किया, ‘‘मेरे पास आधार कार्ड है और मैंने विभिन्न चुनावों में मतदान भी किया है लेकिन तकनीकी रूप से मुझे भारतीय नहीं माना जाता है.’’ उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकता अभी भी उनके पास नहीं है.

पीएम मोदी से की ये अपील 

इस उम्र में देश से बाहर किये जाने और परिवार से अलग होने की आशंका में शारदा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से अपील की कि उन्हें पति और बच्चों से अलग न किया जाए.  उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत सरकार मुझे वापस पाकिस्तान भेजती है, तो मैं कहां जाऊं, वहां किससे मिलूं? उस देश में मेरा कोई नहीं है. मैं 1987 के बाद कभी पाकिस्तान नहीं गई हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भी पाकिस्तान में किसी को फोन नहीं किया है. मेरा उस देश से कोई संबंध नहीं है जो मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा देने में विफल रहा.’’

शारदा ने कहा कि वह अपने परिवार के बिना एक पल भी नहीं रह सकतीं. उन्होंने कहा कि उनके बेटे, बेटी और नाती-नातिन भी उतने ही चिंतित हैं और शारदा को उनसे अलग होने नहीं देना चाहते. ओडिशा सरकार ने अब तक राज्य में दीर्घकालिक और अल्पकालिक वीजा पर रह रहे 12 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है और उन्हें 27 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा है. 

एक और महिला को दिया गया नोटिस

इस बीच, 2008 से भुवनेश्वर में एक दुकान मालिक से विवाहित एक पाकिस्तानी महिला को पता चला कि शनिवार को पुलिस ने उसके लंबित देश से बाहर जाने के परमिट को मंजूरी दे दी है. उनका दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) 2024 में समाप्त हो गया और वीजा विस्तार के लिए उसका आवेदन अस्वीकार होने के बाद उसने यात्रा वीजा प्राप्त किया. फिर उसने फरवरी में देश से बाहर निकलने की अनुमति के लिए आवेदन किया.

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, हमने उनके देश से बाहर जाने की अनुमति को मंजूरी दे दी है और पाकिस्तानी नागरिक होने के कारण उन्हें देश छोड़ने का नोटिस भी दे दिया है. उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है.’’ उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केंद्र के आदेश के अनुसार की जा रही है, जिसके तहत पाकिस्तानी नागरिकों को आवंटित विभिन्न प्रकार के वीजा रद्द कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले की जांच करेगी NIA, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
'गृहमंत्री ने मुझसे नहीं ली कोई सलाह', बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी
'गृहमंत्री ने मुझसे नहीं ली कोई सलाह', बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी

वीडियोज

Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget