एक्सप्लोरर

‘अल्लाहू-अकबर कहना नेचुरल’, NIA ने पहलगाम के जिप लाइन ऑपरेटर से की पूछताछ, हुआ ये खुलासा

Pahalgam Terror Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का एक वीडियो वायरल होने के बाद मुजम्मिल नाम के जिप लाइन ऑपरेटर से एएनआई ने पूछताछ की.

Pahalgam Terror Attack NIA Investigation: पहलगाम आतंकवादी हमले के दौरान अल्लाहू-अकबर का नारा लगाते हुए सुने गए एक जिप लाइन ऑपरेटर से मंगलवार (29 अप्रैल, 2025) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ की. इस जिप लाइन ऑपरेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद एएनआई ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था.

जिप लाइन ऑपरेटर मुजम्मिल को 22 अप्रैल को ऋषि भट्ट नाम के टूरिस्ट की ओर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में तीन बार अल्लाहू-अकबर का नारा लगाते हुए सुना गया था. इसी दिन पहलगाम में घातक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एनआईए ने पूछताछ के दौरान पाया कि मुजम्मिल का नारा लगाना स्वाभाविक था. ये अचानक या चौंकाने वाली घटना की प्रतिक्रिया थी. जिस तरह से हिंदू राम का नाम लेते हैं वैसे ही मुजम्मिल ने अल्लाह का नाम लिया.

मुजम्मिल से पूछताछ में और क्या सामने आया?

सूत्रों ने बताया कि एनआईए की ओर से मुजम्मिल से की गई शुरुआती पूछताछ में हमले में उसकी प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई, लेकिन जब उससे पूछा गया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद उसने पर्यटक को जिप लाइन पर क्यों छोड़ा तो उसने अलग-अलग बयान दिए.

वीडियो वायरल होने के बाद टूरिस्ट ऋषि भट्ट ने आरोप लगाया था कि ऑपरेटर ने तीन बार अल्लाहू-अकबर कहा और फिर गोलीबारी शुरू हो गई. ऋषि भट्ट हमले से पहले मुजम्मिल की जिप लाइन सर्विस लेने वाले आखिरी शख्स थे. भट्ट के कैमरे में क्रूर आतंकी हमला और जिप लाइन ऑपरेटर के अल्लाहू-अकबर नारे रिकॉर्ड हुए थे.

पीडीपी के नेता ने क्या कहा?

इस बीच, एएनआई से बात करते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के प्रवक्ता मोहम्मद इकबाल ट्रंबू ने कहा कि ऐसी घटना के समय कश्मीरियों का अल्लाह को याद करना सामान्य बात है.

उन्होंने कहा, "वे हमारी संस्कृति के बारे में कुछ नहीं जानते. जब भी कोई आपदा आती है तो हर कश्मीरी अल्लाहू अकबर कहता है. किसी भी घटना के समय हम अल्लाह को याद करते हैं. विफलता को छिपाने के लिए सब कुछ किया जा रहा है. पुलिस और सुरक्षा को अपनी व्यवस्था बदलनी होगी. इसका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है और आम कश्मीरी हमेशा चिल्लाएगा, बिस्मिल्लाह, अल्लाहू अकबर अगर कुछ होता है. उन्हें हर चीज के बारे में गलत जानकारी दी जाती है."

ये भी पढ़ें: 'तुम मेंटली सिक हो, माफी मांगो वरना...', पहलगाम हमले पर पाकिस्‍तान के पूर्व उच्‍चायुक्‍त ने दिया ऐसा बयान भड़क गए विवेक काटजू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget