एक्सप्लोरर

'है बहुत अंधियार, अब सूरज निकलना चाहिए', गोपालदास नीरज की कविताओं का सुना कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

PM Modi in Rajya Sabha : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर राज्यसभा में अपना संबोधन दिया. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण को प्रेरक और प्रेरणादायक बताया.

PM Modi address in the Rajyasabha : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (6 फरवरी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर राज्यसभा में अपना संबोधन दिया. अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को प्रेरक और प्रेरणादायक बताया. उन्होंने कहा कि उनके अभिभाषण में विकसित भारत के संकल्प था.

कांग्रेस से सबका साथ सबका विकास संभव नहीं- पीएम मोदी

वहीं, राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस से सबका साथ सबका विकास को लेकर कोई अपेक्षा करना बहुत बड़ी गलती हो जाएगी. कांग्रेस से सबका साथ सबका विकास संभव नहीं है. सबका साथ सबका विकास कांग्रेस की समझ भी बाहर है और उनके रोडमैप में भी शूट नहीं करता है. क्योंकि कांग्रेस पार्टी जैसा इतना बड़ा दल केवल एक परिवार को सीमित है उसके उसे ही समर्पित हो गया है.”

कांग्रेस के मॉडल में सर्वोपरि है, फैमिली फर्स्ट- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने देश की राजनीति में ऐसा मॉडल किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्ट्राचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण सबका घालमेल था और जहां सबका घालमेल था, वहां सबका विकास हो ही नहीं सकता.”  उन्होंने कहा, “कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट की नीति सर्वोपरि है और इसलिए उनकी रीति-नीति, उनकी वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है.”

इमरजेंसी के दौर की कविता का किया जिक्र  

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान इमरजेंसी के दौर को लेकर एक कविता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “है बहुत अंधयारा, अब सूरज निकलना चाहिए, जिस तरह से भी हो ये मौसम बदलना चाहिए. फिर दीप जलेगा, मेरे देश उदास न हो, फिर दीप जलेगा. डिमिर ढलेगा.” उन्होंने कहा कि नीरज जी ने कांग्रेस के कालखंड में ये कविता कही थी. जब 1970 में कांग्रेस ही कांग्रेस का काल चलता था. उस समय नीरज का एक संग्रह प्रकाशित हुआ था.

इस देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है. संविधान को किस प्रकार कुचला गया, संविधान की स्पिरिट को सत्ता सुख के लिए किस प्रकार रौंदा गया था, ये देश जानता है. इमरजेंसी में प्रसिद्ध सिनेमा कलाकार देव आनंद जी से कहा गया कि वे सार्वजनिक रूप से इमरजेंसी का समर्थन करें. लेकिन देव आनंद जी ने इसके लिए इंकार कर दिया. इसलिए दूरदर्शन पर देव आनंद जी की सभी फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया.

किशोर कुमार जी ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से मना किया. इस एक गुनाह के लिए आकाशवाणी पर किशोर कुमार के सभी गानों को प्रतिबंधित कर दिया गया. आपातकाल में जॉर्ज फर्नांडिस समेत देश के अनेक महानुभावों को हथकड़ियां पहनाई गई थी, जंजीरों से बांधा गया था.संसद के सदस्य, देश के गणमान्य नेताओं को हथकड़ियों और जंजीरों से बांधा गया था.

यह भी पढ़ेंः 'जो लोकसभा चुनाव में साथ थे, वे भी छोड़ रहे', PM मोदी ने सपा-TMC का जिक्र किए बिना कांग्रेस को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'
ग्राहम स्टेंस हत्याकांड: SC से ओडिशा को फटकार, 'फैसला लीजिए नहीं तो...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget