एक्सप्लोरर

Budget Session: संसद के बजट सत्र की आ गई तारीख! 31 जनवरी से होगी शुरुआत

Parliament Budget Session: बजट सत्र को लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी.

Parliament Budget Session 2024: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है और यह 9 फरवरी तक चलेगा. सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ होगी. वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश करेंगी. 

ये बजट सत्र काफी अहम है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव  (Lok Sabha Election) हो सकते हैं. ऐसे में सरकार अंतरिम बजट में कई महत्वर्पूण घोषणाएं चुनाव को ध्यान में रखते हुए कर सकती है. 

पूर्ण बजट कब पेश होगा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी. वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है. इस कारण आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र होगा. वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था. 

हाल ही में संसद का शीतकालीन सत्र काफी हंगामे वाला रहा था. संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल सदन में केंद्रीय गृह मंत्री के बयान देने की मांग कर रहे थे. वहीं सदन की अवमानना को लेकर 100 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था.

सांसदों को निलंबित करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं ने कहा था कि हमारी आवाज दबाई जा रही है. गृह मंत्री जब टीवी पर बयान दे सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं बोल रहे.  

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- 'धर्म व्यक्तिगत...', TMC सांसद डेरेक ओब्रायन ने शेयर किया ममता बनर्जी का 12 साल पुराना कोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget