एक्सप्लोरर

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के लिए संसद के दोनों सदनों ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

सफल प्रक्षेपण के कुछ देर बाद ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है. यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी उच्च सदन में इस उपलब्धि का जिक्र किया.

नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों ने देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर संबंधित वैज्ञानिकों और परियोजना से जुड़े लोगों को बधाई दी और कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है. चंद्रयान-2 का सोमवार को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया. इसके सफल प्रक्षेपण के कुछ देर बाद ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है. यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण के साथ ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की शक्ति और क्षमता को बढ़ावा मिला है. बिरला ने कहा कि यह इसरो के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है. हम वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं.

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के लिए संसद के दोनों सदनों ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

सदस्यों ने मेजें थपथपा कर इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की. विपक्ष के कुछ सदस्यों ने कहा कि यह वैज्ञानिकों की उपलब्धि है, इसमें प्रधानमंत्री का नाम क्यों लिया जाए? उधर, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी उच्च सदन में इस उपलब्धि का जिक्र किया. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों, वैज्ञानिकों, इसरों के कर्मचारियों और अंतरिक्ष विभाग को बधाई दी. नायडू ने कहा कि चंद्रयान-2 पूरी तरह से भारत में डिजायन और तैयार किया गया है और इसलिए वैज्ञानिक विशेष प्रशंसा के पात्र हैं.

नायडू ने कहा कि इस कामयाबी से देश का गौरव और विश्वास बढ़ा है. यह कामयाबी विज्ञान, प्रौद्योगिकी और देश के लिए सुनहरा अध्याय होगी. गौरतलब है कि चंद्रयान-2 सोमवार को श्रीरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से रवाना किया गया. बाहुबली नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-मार्क ... एम 1 ने प्रक्षेपण के करीब 16 मिनट बाद यान को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया.

महाराष्ट्र: किसानों के हाथ में है सीएम फडणवीस की वापसी की चाबी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों को नुकसान हुआ उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
कोविड वैक्सीन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- जिन लोगों को नुकसान हुआ उन्हें मुआवजा मिले, पर इसे...
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
Live: लोकसभा में हंगामा कर रहा विपक्ष, शिवराज चौहान बोले- तमाशा देख रहा देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
'रूसी महिला का पता लगाएं और पिता को बच्चे से मिलवाएं', सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया निर्देश
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में कब आएगा आपका नंबर
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? भारत सरकार की लिस्ट में आपका नंबर कब आएगा

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget