Parliament Session LIVE: विपक्षी सांसदों की लगातार नारेबाजी के चलते राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
आज संसद के मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है. अभी तक का मानसून सत्र विपक्ष के हंगामे के चलते बाधित रहा है. विपक्ष लगातार पेगासस जासूसी कांड, कृषि कानूनों को लेकर हमलावर है.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 03 Aug 2021 02:52 PM

बैकग्राउंड
Parliament Session LIVE Update: विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद का मानसून सत्र लगभग ठप पड़ा है. पेगासस जासूसी के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष अपने-अपने स्टैंड पर अड़े...More
Parliament Session LIVE Update: विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद का मानसून सत्र लगभग ठप पड़ा है. पेगासस जासूसी के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष अपने-अपने स्टैंड पर अड़े हुए हैं लिहाजा सदन चलाने का कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है. हालांकि सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे और टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय से फोन पर बात करके रास्ता निकालने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए. लिहाजा आज भी दोनो सदनों में कामकाज लगातार बाधित रहने की ही आशंका है. विपक्ष ने भी साफ कर दिया है कि वो सबसे पहले प्रधानमंत्री या गृहमंत्री की मौजूदगी में संसद में पेगासस जासूसी कांड के मुद्दे पर ही बहस करना चाहती है.लोकसभा ने साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण संशोधन विधेयक को मंजूरी दीलोकसभा ने सोमवार को शोर शराबे के बीच ‘साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021’ मंजूरी दे दी जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों में अधिक निजी भागीदारी को सुगम बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक को चर्चा एवं पारित होने के लिए रखा. इस दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने विधेयक का विरोध किया. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह देश विरोधी विधेयक है जो पूंजपतियों को जेब भरने के लिए लाया गया है.इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी की बात पूरी तरह बेबुनियाद है. उन्होंने कहा, "सरकार किसी का हक नहीं छीन रही है. जो लोग असत्य बोल रहे हैं, वो जनता को गुमराह करने के लिए बोल रहे हैं. अगर चर्चा करना है तो शांति से बैठें और चर्चा में भाग लें, उसका जवाब मिलेगा."ये भी पढ़ें-Tokyo Olympics 2020 Live: भारत की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने 5-2 से हरायाUP 69000 Teacher Recruitment: इलाहाबाद HC में आज सुनवाई, गलत प्रश्नों पर अभ्यर्थी दाखिल करेंगे हलफनामा
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
पेगासस जासूसी विवाद, तीन कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को दो बार के स्थगन के बाद दो बजकर करीब 40 मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित.