एक्सप्लोरर

Monsoon Session Live: सदन में रणनीति पर चर्चा के लिए इकट्ठे हुए I.N.D.I.A के सांसद, 2 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा

Parliament Monsoon Session Live: संसद में आज यानी बुधवार (2 अगस्त) को दिल्ली सर्विस विधेयक पर चर्चा की जाएगी. इस विधेयक पर चर्चा के दौरान आज हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है.

Key Events
Parliament Monsoon Session Live updates 2023 discussion over delhi service bill Monsoon Session Live: सदन में रणनीति पर चर्चा के लिए इकट्ठे हुए I.N.D.I.A के सांसद, 2 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा
लोकसभा
Source : PTI

Background

Parliament Monsoon Session 2023 Live: बीते महीने 20 जुलाई को शुरू हुए संसद के मानसून सत्र का आज 10वां दिन है. आज संसद में दिल्ली सर्विस विधेयक पर चर्चा की जाएगी. इस चर्चा में शामिल होने के लिए बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने को कहा है. 

विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच मंगलवार (1 अगस्त) को लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया गया, जिसमें उपराज्यपाल को शहर सरकार के अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ती पर अंतिम अधिकार प्रदान करने का प्रावधान किया गया है. 

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने विधेयक को संसद में अब तक पेश किया गया सबसे 'अलोकतांत्रिक' कागज का टुकड़ा करार दिया और दावा किया कि यह लोकतंत्र को 'बाबूशाही' में बदल देगा. दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव पी.के.त्रिपाठी ने विधेयक के बारे में पूछे जाने पर कहा कि शासन के मामलों में स्पष्टता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर नौकरशाही के बीच आधिकारिक कमान को लेकर कोई भ्रम हुआ तो शासन को नुकसान होगा.

उन्होंने कहा कि स्पष्टता का अभाव शासन में बाधा डालता है. पूर्व शीर्ष नौकरशाह ने कहा कि उनको लगता है कि एक मुख्यमंत्री का नौकरशाही पर नियंत्रण होना चाहिए अन्यथा वह शासन और विकास संबंधी कार्यों को लागू नहीं कर पाएंगे. त्रिपाठी ने कहा, हालांकि, तथ्य यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास कभी भी नौकरशाही पर अधिकार नहीं रहा. ऐसा इसलिए है क्योंकि दिल्ली अब भी केंद्र शासित प्रदेश है.

दिल्ली सरकार में सेवारत एक नौकरशाह ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली देश की राजधानी है और प्रशासनिक सेवाओं पर अंतिम नियंत्रण केंद्र सरकार का होना चाहिए. नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसी जगह के लिए यह जरूरी है कि नियंत्रण केंद्र के पास हो क्योंकि स्थानांतरित विषयों के माध्यम से भी कोई तंत्र को तहस-नहस कर सकता है.'

13:38 PM (IST)  •  02 Aug 2023

Monsoon Session 2023: अनुशासन बहाल होने तक लोकसभा अध्यक्ष ने चेयर पर बैठने से इंकार किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में अनुशासन बहाल होने तक लोकसभा अध्यक्ष की चेयर पर बैठने से इंकार कर दिया. उन्होंने अपने इस फैसले से पक्ष विपक्ष को भी अवगत करा दिया है. बताया जा रहा है कि लोकसभा में मंगलवार (1 अगस्त) की घटना से स्पीकर ओम बिरला नाराज हैं. अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ओम बिरला संसद भवन में होते हुए भी सदन में नहीं बैठे. 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पक्ष-विपक्ष के सदस्यों से अपनी नाराजगी जाहिर की है. स्पीकर बिरला ने कहा उनके लिए सदन की गरिमा सर्वोच्च है, और सदन में मर्यादा कायम करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. 

11:31 AM (IST)  •  02 Aug 2023

Monsoon Session 2023: लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

दिल्ली सर्विस बिल पर आज सदन में चर्चा होनी थी लेकिन विपक्षी सांसदों ने मणिपुर हिंसा पर पीएम के बयान को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget