एक्सप्लोरर

Pee-gate Case: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे शख्स ने विमान में दूसरे यात्री पर किया पेशाब, पुलिस को सौंपा गया

American Airlines Flight: एयरलाइंस ने लैंडिंग से पहले मामले की सूचना दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को दी. जिसके बाद आरोपी यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया.

American Airlines Pee-gate Case: अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एक भारतीय नागरिक को दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर अपने सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोप में पकड़ा गया है. अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार (24 अप्रैल) को ये जानकारी दी. एयरलाइंस के कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी यात्री शराब के नशे में था और उसने बहस के दौरान अपने सह-यात्री पर पेशाब कर दिया.

ये घटना अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान AA 292 में हुई थी और आरोपी यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने रविवार को रात करीब 9 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पकड़ लिया था. एयरलाइंस ने लैंडिंग से पहले मामले की सूचना दिल्ली हवाईअड्डे को दी और मामले में शामिल दोनों यात्रियों को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया. 

पीड़ित यात्री ने शिकायत दर्ज कराई

सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पीड़ित यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि नागरिक उड्डयन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है. यात्री के अनियंत्रित व्यवहार के बारे में एयरलाइंस के कर्मचारियों की ओर से दी गई शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू की गई. सह-यात्रियों पर किसी के पेशाब करने के संबंध में कोई पुष्ट साक्ष्य या शिकायत नहीं दी गई. 

वहीं अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट में किसी घटना के संबंध में एयरलाइंस के क्रू ने दिल्ली में पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया. हाल के दिनों में यात्रियों के कथित तौर पर शराब पीने के बाद सह-यात्रियों पर पेशाब करने की कई घटनाएं सामने आई हैं. पिछले साल 26 नवंबर को एक नशे में धुत व्यक्ति ने एअर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट के बिजनेस क्लास में करीब 70 वर्षीय महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब किया था. 

एअर इंडिया की फ्लाइट में भी हुई थी ऐसी घटना

ये मामला जनवरी में सामने आया था और दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था. एअर इंडिया ने आरोपी यात्री पर 30 दिन का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था. इस तरह की दूसरी घटना 6 दिसंबर, 2022 को एयर इंडिया पेरिस-नई दिल्ली की उड़ान में दर्ज की गई थी, जब एक यात्री ने कथित तौर पर खाली सीट पर और एक साथी महिला यात्री के कंबल पर उस वक्त पेशाब कर दिया था जब वह टॉयलेट गई थीं.

ये भी पढ़ें- 

Sudan Crisis: सूडान में संघर्ष के बीच भारत का ऑपरेशन कावेरी, 500 लोगों को पोर्ट तक लाया गया, फ्रांस ने भी की मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad News: अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे उस्मानिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, परिवार के पास नहीं बचे इलाज के पैसे
अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे उस्मानिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, परिवार के पास नहीं बचे इलाज के पैसे
ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
ED की बड़ी कार्रवाई: I-PAC दफ्तरों और अधिकारियों के ठिकानों पर देशभर में छापेमारी
Middle East Tensions: होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को दिया शामिल होने का न्योता
होर्मुज खुलवाने के लिए 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन ने भारत को दिया शामिल होने का न्योता
सुप्रीम कोर्ट ने रेत माफिया को 'चंबल के नए डकैत' कहा; राजस्थान, MP और UP को लगाई कड़ी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने रेत माफिया को 'चंबल के नए डकैत' कहा; राजस्थान, MP और UP को लगाई कड़ी फटकार

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: पाकिस्तान नहीं रूस करेगा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
PAK नहीं रूस करेगा US और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
AAP सांसद राघव चड्ढा पर दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा बयान, 'संभव है कि कुछ...'
AAP सांसद राघव चड्ढा पर दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा बयान, 'संभव है कि कुछ...'
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने की रणबीर कपूर की 'रामायण' की तारीफ, बोलीं- फिल्म का इंतजार है
टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने की रणबीर कपूर की 'रामायण' की तारीफ, बोलीं- फिल्म का इंतजार है
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका, जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget