पटना में बड़ा हादसा: गंगा में नाव पलटने से 20 की मौत, दर्जनों लापता

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा हुआ है. पटना में गंगा नदी में एक नाव पलटने से 20 लोग की मौत और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं. पतंग उत्सव से लौट रहे लोगों से भरी नाव गंगा नदी में ओवरलोडिंग की वजह से पलट गई. जिस कारण ये हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक नाव पर 50 से 60 लोग सवार थे. इस हादसे पर नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. आपको बता दें नीतीश कुमार ने कल होने वाला भोज कार्यक्रम रद्द कर दिया है.
चश्मदीदों के मुताबिक नाव पर 50 से 60 लोग सवार थे जिनमें से अब भी कई लोग लापता हैं. एसडीआरएफ की टीम लोगों की तलाश कर रही है. सभी पतंग उत्सव से भाग लेकर लौट रहे थे. नाव पर सवार लोगों में ज्यादातर बच्चे बताये जा रहे हैं.
जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही नाव पटना के एनआईटी घाट पर डूब गई. नाव के डूबने से उस पर सवार लोगों में अफरातफरी मच गई लेकिन मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए कई लोगों को बचाया. दरअसल मकर संक्रांति को लेकर जिला प्रशासन ने दियारा इलाके में पतंग उत्सव का आयोजन किया था.
Source: IOCL






















