एक्सप्लोरर

मत कीजिए आर्टिकल 370 हटाने का समर्थन! महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला को क्यों दी ये सलाह?

PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'कश्मीर में स्थिति उतनी सामान्य नहीं है, जितनी दिखाई देती है. एजेंसियों के बल पर कठोर कानूनों को लागू करके सामान्य स्थिति का दिखावा किया गया है.'

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार (16 फरवरी, 2025) को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कहा, 'वो जम्मू कश्मीर विधानसभा के कामकाज के नियम बनाते समय अनुच्छेद 370 और 35-ए को हटाने के केंद्र के फैसले का समर्थन करने से बचें.'

पूर्व मुख्यमंत्री ने उमर अब्दुल्ला को चेताया. उन्होंने कहा, 'इस तरह का कदम बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त करने के लिए उठाए गए ‘अवैध और असंवैधानिक’ कदमों को वैध बना देगा. पीडीपी अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र के निर्णय के पक्ष में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बावजूद, कई कानूनी विशेषज्ञों का मानना ​​है कि संसद सहित किसी भी प्राधिकरण द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त नहीं किया जा सकता है.

'जम्मू-कश्मीर सरकार को समर्थन नहीं करना चाहिए'

उन्होंने कहा, ‘हालांकि, बीजेपी इन अधिकारों को बहाल नहीं कर सकती है लेकिन संभावना है कि भारत को एक राष्ट्र के रूप में जल्द या बाद में ऐसा करना होगा. जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा किसी भी तरह का समर्थन इस दावे को कमजोर करेगा और राज्य के दर्जे को कमतर करेगा. हमें अपने तर्कों और विमर्श को जीवित रखना होगा.’

महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी से अपने ईगो से नीचे आने और ये स्वीकार करने को कहा कि कश्मीर में स्थिति उतनी सामान्य नहीं है, जितनी दिखाई देती है. पीडीपी अध्यक्ष ने कहा,'एजेंसियों के बल पर और सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम जैसे कठोर कानूनों को लागू करके सामान्य स्थिति का दिखावा किया गया है लेकिन यह हमेशा नहीं चलेगा.' 

महबूबा मुफ्ती की बड़ी मांग
पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, 'सरकार को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए. मेरे कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए विश्वास-निर्माण उपायों को आगे बढ़ाना चाहिए.' उन्होंने घाटी की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार से मुजफ्फराबाद और पुंछ-रावलकोट जैसे प्रमुख व्यापार मार्गों को फिर से खोलने की मांग की. 

ये भी पढ़े: 

LoC पर सीमा पार से पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेंद्र यादव के साथ बैठक नहीं पहुंचे TMC के 20 सांसद! कीर्ति आजाद ने बताया सही आंकड़ा, ममता के हाथ से जाएगी पार्टी!
भूपेंद्र यादव के साथ बैठक नहीं पहुंचे TMC के 20 सांसद! कीर्ति आजाद ने बताया सही आंकड़ा, ममता के हाथ से जाएगी पार्टी!
भारतीय अंतरिक्ष यात्री पापा नायर कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित, देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए मिला पुरस्कार
भारतीय अंतरिक्ष यात्री पापा नायर कीर्ति चक्र से हुए सम्मानित, देश के प्रति निस्वार्थ सेवा और साहस के लिए मिला पुरस्कार
इंडिया गठबंधन की झलक: ममता के गले लगीं सोनिया, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश-राहुल का हैंडशेक, BJP का अटैक
इंडिया गठबंधन की झलक: ममता के गले लगीं सोनिया, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश-राहुल का हैंडशेक, BJP का अटैक
बंगाल सरकार में एक महीने पूर्ण होने पर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, 179 पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर और प्रमोशन
बंगाल सरकार में एक महीने पूर्ण होने पर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, 179 पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर और प्रमोशन

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Philippines Earthquake Video: आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
Galghontu Disease: मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
Embed widget