एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर कर दो चढ़ाई! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय मुसलमानों ने कर दी पीएम मोदी से मांग

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में लोगों में गुस्सा दिखाई दिया. जम्मू-कश्मीर में सभी दुकानें और बाजार बंद रहे और कई जगह लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए नरसंहार के विरुद्ध देश भर में गुस्सा देखने को मिला. इस हमले के विरोध में पूरे जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलमा, रजा एकेडमी ने भी इस हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. 

विरोध प्रदर्शन कर रहे एक शख्स ने इस दौरान ANI से बात करते हुए कहा कि जो लोग आतंक फैलाते हैं, वे सिर्फ आतंकवादी होते हैं. उनका कोई मजहब नहीं होता, कोई धर्म नहीं होता. वे इंसानियत के दुश्मन हैं. ऐसे लोगों के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जो देश इन आतंकवादियों को छिपाता है, पैसा और हथियार देता है, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

'सरहद पार के आतंकवादी कैंपों को पूरी तरह से नष्ट किया जाए'

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, "पहलगाम में जो हमला हुआ, जिसमें बेगुनाह लोगों की जानें गईं, वह बहुत ही दुखद है. ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलमा, रजा एकेडमी और कई दूसरी तंजीमें इसकी कड़ी निंदा करती हैं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि सरहद पार के आतंकवादी कैंपों को पूरी तरह से नष्ट किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये आतंकवादी देश के अमन और शांति को नुकसान पहुंचाते रहेंगे."

'आतंकवाद के खिलाफ सख्ती जरूरी'

वहीं, दूसरे व्यक्ति ने कहा, "आतंकवादी चाहे पाकिस्तान से हों या कश्मीर से, उनका कोई धर्म नहीं होता. आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी होते हैं. पाकिस्तान बार-बार ऐसे आतंकी कामों में शामिल पाया गया है इसलिए हम चाहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पाकिस्तान को एक आतंकी देश घोषित करे.

'देश में दहशतगर्दी अब बर्दाश्त नहीं'

एक और व्यक्ति ने दुख जाते हुए कहा, "हम भारत में आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. जिसने भी ये हमला किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. लोग सड़कों पर निकलकर इसका विरोध कर रहे हैं. बहुत से लोग इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और दुख व्यक्त कर रहे हैं."

लाल चौक जो कभी आतंक की पहचान था, आज वहां से इंसानियत और इंसाफ की आवाज उठ रही है. बहुत सी महिलाएं और आम लोग वहां जमा हुए हैं और सभी लोग एक ही बात कह रहे हैं-“हमें इंसाफ चाहिए.”

'हम सब एकजुट हैं'

प्रदर्शन में शामिल एक और शख्स ने कहा, "आज हर तबके के लोग, हर मजहब के लोग इस हमले के खिलाफ हैं. सबकी आंखों में आंसू हैं और दिल में गुस्सा. लोग कह रहे हैं कि अब बहुत हो गया. आतंकवाद को खत्म करना होगा. जो भी इसके पीछे हैं, उन्हें पकड़कर सख्त सजा दी जानी चाहिए क्योंकि ये इंसानियत का मामला है न कि किसी मजहब या जाति का.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
Tamilnadu Election 2026: दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
दो सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, युवाओं से किया बड़ा वादा
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
भारत-चीन समेत दुनिया के इन देशों के पास है सबसे घातक एयरफोर्स, टॉप 10 में नहीं है ईरान
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 साल की उम्र में निधन, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए?

वीडियोज

Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?
Iran Israel America War: इजरायल के रिश्तों में दरार? जेडी वेंस-नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget