एक्सप्लोरर

Pervez Musharraf Death: परवेज मुशर्रफ का भारत कनेक्शन! पुरानी दिल्ली में कोठी, पिता ब्रिटिश हुकूमत में बड़े अफसर, मां AMU की छात्रा रहीं

Pervez Musharraf Death: परवेज मुशर्रफ की मां बेगम जरीन मुशर्रफ जब 2005 में भारत यात्रा पर आईं थी तो उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद किया था. उन्होंने परवेज ने जन्म के बाद चार साल भारत में गुजारे.

Pervez Musharraf Profile: पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का लंबी बीमारी के बाद रविवार (05 फरवरी) निधन हो गया. 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. 11 अगस्त 1943 को नई दिल्ली के दरियागंज में जन्में मुशर्रफ का भारत कनेक्शन काफी गहरा था. 1947 के विभाजन के दौरान उनके परिवार ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया था. इससे पहले उनका पूरा परिवार राजधानी दिल्ली में रहता था. उनकी मां ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई की थी. 

परवेज मुशर्रफ के जन्म के चार साल बाद ही उनके परिवार ने विभाजन के समय पाकिस्तान में बसने का फैसला ले लिया था. उनका पूरा परिवार विभाजन के कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान पहुंचा था. मुशर्रफ का परिवार बंटवारे से पहले भारत में काफी संपन्न था. उनके पिता ब्रिटिश हुकूमत में बड़े अफसर थे. उनके परिवार को राजधानी में अमूमन सभी लोग जानते थे. मुशर्रफ परिवार के पास पुरानी दिल्ली में एक बड़ी कोठी थी. अब उनके पुरानी दिल्ली के इस हवेलीनुमा घर में कई परिवार रहते हैं. 

मां बेगम जरीन को दिल्ली से लगाव 

परवेज मुशर्रफ की मां बेगम जरीन मुशर्रफ को भारत से काफी लगाव रहा है और हो भी क्यों न. उन्होंने यहां वो दिन गुजारे हैं जो हर महिला याद करती है. कौन अपने कॉलेज के दिनों को भूल सकता है. 2005 में भी जब उनकी मां भारत यात्रा पर आईं थीं तो वह लखनऊ, दिल्ली और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी गईं. उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया. काफी यादें हैं उनके पूरे परिवार की जो भारत की राजधानी दिल्ली से जुड़ी हैं. जरीन 1940 में यहां पढ़ा करती थीं. 

कैसे हुआ परवेज मुशर्रफ का निधन 

परवेज मुशर्रफ ने अमाइलॉयडोसिस (Amyloidosis) से लंबी लड़ाई लड़ी. यह एक दुर्लभ बीमारी है जो तब होती है जब अमाइलॉइड नाम का एक प्रोटीन शरीर के अंगों में बनने लगता है. इस प्रोटीन के कारण बॉडी पार्ट्स काम करना बंद कर देते हैं. हार्ट, किडनी, लीवर, स्प्लीन, नर्वस सिस्टम इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. मुशर्रफ लंबे समय से इसी बीमारी का सामना कर रहे थे और दुबई (Dubai) के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. 

ये भी पढ़ें: 

Pervez Musharraf Death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई के अस्पताल में चल रहा था इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget