एक्सप्लोरर

Defence News: ब्रह्मोस के बाद अब भारत से एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर खरीदेगा फिलीपींस! जानिए क्या है खासियत

Advanced Light Helicopters: भारत में निर्मित एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) का वजन करीब 5.5 टन है. नई पीढ़ी का ये हेलीकॉप्टर (Helicopter) मल्टी मिशन (Multi Mission) को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

Indian Advanced Light Helicopters: भारत में निर्मित हथियारों और हेलीकॉप्टरों की दुनिया के कई देशों में मांग बढ़ रही है. फिलीपींस ने अभी हाल ही में ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर डील की थी. ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल (BrahMos Cruise Missile) की तीन बैटरियों के अधिग्रहण के लिए 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे के बाद फिलिपींस को भारत का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (Advanced Light Helicopters) पसंद आया है. फिलीपींस (Philippines) अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने के लिए भारत में निर्मित उन्नत और हल्के हेलीकॉप्टरों के एक बैच की खरीद की योजना बना रहा है.

दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन के सालों से चल रहे क्षेत्रीय विवादों के साथ-साथ कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देश अपनी सेना के आधुनिकीकरण पर ध्यान फोकस करने में जुटा है.

क्या है एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर की खासियत?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्वदेशी रूप से विकसित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर से काफी प्रभावित है और इसे खरीदने पर विचार किया जा रहा है. ये हेलीकॉप्टर भारत में स्वदेशी रूप से विकसीत किया गया है. एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर का वजन करीब 5.5 टन है. इसमें दो इंजन लगे हैं. ये हेलीकॉप्टर मल्टी रोल अदा करने में सक्षम है. नई पीढ़ी का ये हेलीकॉप्टर मल्टी मिशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसे विभिन्न सैन्य अभियानों (Military Operations) के लिए एक प्रभावी मंच के तौर पर जाना जाता है.

किन-किन कार्यों में हो सकता है इस्तेमाल?

आधुनिक और हल्के हेलिकॉप्टर सामान्य तौर पर यूटिलिटी हेलिकॉप्टर हैं. इस एडवांस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है. वीआईपी मूवमेंट में ये काफी बेहतर माना जाता है. इसके अलावा सभी मौसम में राहत और आपदा कार्य में भी बेहतर काम करने में सक्षम है. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा लॉजिस्टिक सपोर्ट या फिर जंग के दौरान हमले में भी इसका बेहतर उपयोग हो सकता है.

क्यों खरीदना चाहता है फिलिपींस?

दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में चीन के साथ दशकों से चल रहे क्षेत्रीय विवादों के साथ सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए कुछ देश सेना के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. पीटीआई के हवाले से सुरक्षा और रक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों ने हाल में बताया था कि फिलीपींस ने अपने पुराने हेलिकॉप्टर बेड़े (Helicopters Fleet) को बदलने की कोशिश में जुटा है. ऐसे में फिलिपींस ने कई उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (LAH) की खरीद में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष प्रस्तावित अधिग्रहण पर बातचीत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

India China Dispute:16वीं कोर कमांडर वार्ता के बाद चीन ने पैंगोंग झील पर किया अभ्यास, भारतीय सेना ने दिया ये जवाब

Arunachal Pradesh: चीन बॉर्डर के पास काम कर रहे 1 मजूदर की मौत, 18 लापता, ईद पर छुट्टी नहीं मिलने से पैदल ही असम के लिए चले थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
हरियाणा में 661 करोड़ का घोटाला, CBI ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक छह ठिकानों पर की छापेमारी
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget