एक्सप्लोरर

PM Modi In Uttarakhand: 'मां गंगा ने पहले काशी बुलाया, अब लगता है मुझे गोद ही ले लिया', उत्तराखंड की हर्षिल रैली में बोले पीएम मोदी

PM Modi In Uttarakhand: पीएम मोदी आज (6 मार्च) उत्तराखंड दौरे पर हैं. यहां उन्होंने मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा की और हर्षिल में एक रैली को संबोधित किया.

PM Modi In Uttarakhand: पीएम मोदी आज (6 मार्च) उत्तराखंड दौरे पर हैं. यहां उन्होंने मुखवा में मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद हर्षिल में एक रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड के माणा गांव में हुए हिमस्खलन में हुई मजदूरों की मौतों पर शोक जाहिर किया. उन्होंने कहा माणा में जो हादसा हुआ है उसके प्रति दुख व्यक्त करता हूं. मैं हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. इसके बाद पीएम मोदी ने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को याद किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक है. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन ऑफ सीजन नहीं होना चाहिए. यहां हमेशा टूरिज्म ऑन रहना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा, 'उत्तराखंड की ये भूमि की ये देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत है. चारधाम और अनंत तीर्थों का आशीर्वाद है. मैं मानता हूं कि मां गंगा के आशीर्वाद से मैं काशी तक पहुंचा हूं और सांसद के रूप में काशी की सेवा कर रहा हूं. मैंने कहा भी था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है. कुछ महीने पहले मुझे ये अनुभूति हुई कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है. ये उनका स्नेह ही है कि आज मैं उनके मायके मुखवा गांव आया हूं.'

'कोई भी सीजन हो, टूरिज्म ऑन रहे'
पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ साल पहले जब मैं बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गया था, मैं बोल पड़ा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा, वो शब्द मेरे थे, भाव मेरे थे, लेकिन उसके पीछे की शक्ति स्वयं बाबा केदारनाथ ने दी थी. बाबा केदार के आशीर्वाद से वो शब्द, वो भाव, सच्चाई और हकीकत में बदल रहे हैं. ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है. मैं चाहता हूं कि कोई भी सीजन हो, टूरिज्म ऑन रहे. सर्दियों में रेसॉर्ट खाली पड़े रहते हैं, ये आर्थिक असंतुलन पैदा करता है. अगर देश विदेश के लोग आएं तो यहां की आध्यात्मिक आभा का वास्तविक परिचय मिलेगा.'

'केदारनाथ यात्रा 30 मिनट में पूरी होगी'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'पीएम मोदी ने कहा, 'उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है. केंद्रीय कैबिनेट ने केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. केदारनाथ रोपवे बनने के बाद जो यात्रा 8-9 घंटे में पूरी होती थी, वह महज 30 मिनट में पूरी हो जाएगी. इससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए केदारनाथ यात्रा और सुगम हो जाएगी.'

यह भी पढ़ें...

PM Modi In Uttarakhand: उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी, मुखवा में की गंगा पूजा; स्वागत में फूलों से सजा गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget